इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स के खेमे से एक वीडियो सामने आया है जिसने फैंस को का ध्यान खींचा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रैक्टिस सेशन में रवींद्र जडेजा एक तेजतर्रार सीधा शॉट खेलते हैं औऱ उनका ये शॉट लगभग सामने पड़े फोन से टकराने ही वाला था जिससे सेशन की रिकॉर्डिंग हो रही थी।
राजस्थान रॉयल्स ने इस मजेदार पल का वीडियो भी शेयर किया और कैप्शन में लिखा कि, "2 लाख का नुकसान होते-होते बच गया।" इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।
वहीं, गुरुवार (26 मार्च) को आईपीएल (IPL 2026) के पूरे शेड्यूल का ऐलान भी कर दिया गया और जिसमें 2008 की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स (RR) इस सीजन अपने पहले तीन घरेलू मुकाबले गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेलेगी, जिसके बाद टीम जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में अपने बाकी होम मैच खेलेगी।
Also Read: LIVE Cricket Score
राजस्थान रॉयल्स अपने अभियान की शुरुआत 30 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गुवाहाटी में करेगी। इसके बाद टीम 4 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद में और 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ फिर से गुवाहाटी में मुकाबला खेलेगी। वहीं 10 अप्रैल को RCB के खिलाफ भी टीम गुवाहाटी में ही मैदान पर उतरेगी। इस सीजन राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ दो-दो बार होगी। खास बात यह है कि टीम सीजन के दूसरे हिस्से में जयपुर में लगातार मुकाबले खेलेगी, जहां घरेलू दर्शकों का पूरा सपोर्ट मिलेगा।