भारत के बाएं हाथ के स्पिनर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को बाएं हाथ के अंगूठे में चोट लगी है और उन्हें स्कैन के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया है। बीसीसीआई ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी।

Advertisement

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, "जडेजा को बल्लेबाजी के दौरान बाएं हाथ के अंगूठे में चोट लगी है। उन्हें स्कैन के लिए ले जाया गया है।"

Advertisement

जडेजा को मिशेल स्टार्क की गेंद लगी थी। गेंद लगने के बाद उपचार मिलने के बाद हालांकि उन्होंने बल्लेबाजी शुरू कर दी थी। वह आस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दौरान गेंदबाजी करने नहीं उतरे हैं।

32 साल के जडेजा के स्थान पर पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल समय-समय पर फील्डिंग करने आए।

भारत के लिए चोटों का सिलसिला थम नहीं रहा है। इसी मैच में बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ पंत चोटिल हो गए थे। उनकी जगह रिद्धिमान साहा विकेटकीपिंग कर रहे हैं। पंत को पैट कमिंस की गेंद कोहनी में लगी थी। उनको भी स्कैन के लिए ले जाया गया है।

इस टेस्ट मैच से पहले मोहम्मद शमी और उमेश यादव चोटिल होने के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं।

Advertisement

जडेजा ने पहली पारी में चार विकेट लिए थे और एक शानदार थ्रो से स्टीव स्मिथ की शतकीय पारी का अंत किया था।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार