भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ Test) के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच विकेट चटकाकर धमाल मचा दिया। उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाज़ी के दम पर जहीर खान और इशांत शर्मा को पछाड़ते हुए खास रिकॉर्ड भी बनाया है।

Advertisement

दरअसल, रविंद्र जडेजा के नाम अब टेस्ट फॉर्मेट में 312 विकेट दर्ज हो गए हैं जिसके बाद अब वो टीम इंडिया के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में नंबर-5 पर पहुंच गए हैं। गौरतलब है कि उन्होंने 77 मैचों में 145 इनिंग में ये कारनामा किया है। ऐसा करके उन्होंने भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज़ जहीर खान और इशांत शर्मा को पछाड़ा है जिनके नाम टेस्ट फॉर्मेट में 311-311 विकेट दर्ज है।

Advertisement

जहीर खान ने अपने टेस्ट करियर में 92 टेस्ट खेले जिसकी 165 पारियों में उन्होंने 311 विकेट चटकाए। वहीं बात करें अगर इशांत शर्मा की तो उन्होंने 105 टेस्ट की 188 पारियों में 311 विकेट लेने का कारनामा किया।

ये भी जान लीजिए कि इस लिस्ट में सबसे ऊपर महान स्पिनर अनिल कुंबले मौजूद हैं जिन्होंने भारत के लिए 132 टेस्ट की 236 इनिंग में 619 विकेट झटके। वहीं रविचंद्रन अश्विन (533 विकेट), कपिल देव (434 विकेट), और हरभजन सिंह (417 विकेट) भी इस लिस्ट में टॉप-5 में शामिल हैं।

बात करें अगर वानखेड़े टेस्ट की तो इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी जिसके बाद उन्होंने विल यंग (71) और डेरिल मिचेल (82) की पारियों के दम पर अपनी पहली इनिंग में 65.4 ओवर में 235 रन जोड़े। दूसरी तरफ टीम इंडिया के लिए रविंद्र जडेजा ने 22 ओवर में 65 रन देकर 5 विकेट और वाशिंगटन सुंदर ने 18.4 ओवर में 81 रन देकर 4 विकेट चटकाए। आकाश दीप ने भी एक विकेट अपने नाम किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार