IPL 2023: आईपीएल 2023 के17वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए और चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने जीत के लिए 176 रनों का लक्ष्य रखा। एक समय राजस्थान की टीम 200 के आसपास पहुंचती दिख रही थी लेकिन रविंद्र जडेजा ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर मैच बदल दिया।

Advertisement

चेपॉक में खेले जा रहे इस मैच में सीएसके के लिए जडेजा सबसे किफायती गेंदबाज भी रहे। उन्होंंने अपने 4 ओवरों में सिर्फ 21 रन देकर 2 विकेट झटके। ये दोनों विकेट एक ही ओवर में गिरे। जडेजा ने 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर सबसे पहले देवदत्त पड्डिकल को आउट किया और उसके बाद पांचवीं गेंद पर संजू सैमसन को चारों खाने चित्त करते हुए क्लीन बोल्ड कर दिया।

Advertisement

संजू अपनी पारी की दूसरी ही गेंद खेल रहे थे और जब तक वो जडेजा की इस घूमती गेंद को समझ पाते उनकी स्टंप उखड़ चुकी थी। इन दोनों विकेटों का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं, अगर राजस्थान की पारी पर गौर करें तो इस मैच में यशस्वी जायसवाल सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए थे लेकिन जोस बटलर ने अपना शानदार फॉर्म यहां पर भी जारी रखा।

बटलर ने मोईन अली की गेंद पर क्लीन बोल्ड होने से पहले 36 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली। बटलर की इस पारी में 1 चौका और 3 छक्के भी देखने को मिले। बटलर के अलावा पड्डिकल ने 38 रन बनाए। जबकि रविचंद्रन अश्विन और शिमरोन हेटमायर की जोड़ी ने भी  30-30 रनों की अहम पारियां खेली। हालांकि, अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या राजस्थान के गेंदबाज सीएसके के बल्लेबाजों को 172 से पहले रोक पाएंगे या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार