इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में भारत को जीत के लिए 260 रनों का लक्ष्य मिला। ये लक्ष्य और भी बड़ा हो सकता था लेकिन टीम इंडिया ने शानदार गेंदबाज़ी और फील्डिंग के चलते अंग्रेजों को 259 पर ही समेट दिया। इंग्लैंड की पारी के दौरान रविंद्र जडेजा फील्डिंग के दौरान छाए रहे और उन्होंने एक ही ओवर में दो लाजवाब कैच पकड़कर मेला लूट लिया।

Advertisement

ये घटना तब देखने को मिली जब रोहित शर्मा ने हार्दिक पांड्या को 37वें ओवर की जिम्मेदारी दी। इस ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने लिविंगस्टोन को जडेजा के हाथों कैच आउट करवाया और इसके बाद इसी ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने जोस बटलर का बड़ा विकेट लेकर इंग्लैंड के खेमे में खलबली मचा दी।

Advertisement

पांड्या ने शॉर्ट बॉल डाली और बटलर ने हुक शॉट खेला तभी लेग साइड बाउंड्री पर खड़े जडेजा ने चीते जैसी दौड़ लगाई और स्लाइड लगाकर शानदार कैच पकड़ा। ये कैच पकड़ने के बाद जडेजा का जश्न देखने लायक था जबकि जोस बटलर का मुंह लटक चुका था। जडेजा के इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वहीं, अगर इस मैच की बात की जाए तो एक समय लग रहा था कि इंग्लैंड की टीम 300 के स्कोर तक आसानी से पहुंच जाएगी लेकिन हार्दिक पांड्या ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को बैकफुट पर ही रखा। पांड्या ने 7 ओवर गेंदबाजी की जिसमें से तीन ओवर तो मेडन थे और इन 7 ओवरों में उन्होंने इंग्लैंड के चार बड़े खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार