इंडियन प्रीमियर के लीग (IPL) 2026 के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स को पहले बैटिंग का न्यौता दिया और RR के गेंदबाजों ने अपने कप्तान के इस फैसले को सही साबित करते हुए सीएसके के टॉप ऑर्डर को तहस नहस कर दिया। इतना ही नहीं, अपनी पुरानी टीम के खिलाफ खेल रहे रविंद्र जडेजा भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने भी पहले ही ओवर में दो विकेट चटकाकर सीएसके को पूरी तरह मैच से बाहर कर दिया।

Advertisement

जडेजा जब अपनी पुरानी टीम के खिलाफ अपना पहला ओवर करने के लिए आए तो स्ट्राइक पर इम्पैक्ट प्लेयर सरफराज खान खेल रहे थे। उन्होंने जडेजा की पहली गेंद को तो आराम से खेल दिया लेकिन अगली ही गेंद पर उन्होंने छक्का लगाने की कोशिश की औऱ पूरी तरह से गच्चा खा गए। गेंद उनके पैड्स पर जा लगी और अपील के बाद अंपायर ने आउट दे दिया। सरफराज ने रिव्यू भी लिया लेकिन ये रिव्यू उनके काम ना आया और उन्हें पवेलियन जाना पड़ा।

Advertisement

इसके बाद जडेजा के ओवर की तीसरी गेंद जो कि शिवम दुबे की पहली गेंद थी, उस पर दुबे ने छक्का लगाकर जडेजा के होश उड़ा दिए। इसके बाद अगली दो गेंद दुबे ने आराम से खेल दी लेकिन आखिरी गेंद पर उन्होंने भी छ्क्का लगाने की कोशिश की मगर वो लॉन्ग ऑफ पर लपके गए। उनके आउट होते ही सीएसके की टीम बुरी तरह बैकफुट पर आ गई। जडेजा की तरफ से इन दोनों विकेटों का जश्न भी देखने लायक था।

इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है। 

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन):  ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद। 

इम्पैक्ट प्लेयर्स: सरफराज खान, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, गुरजपनीत सिंह और रामकृष्णा घोष।

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रविंद्र जडेजा, नंद्रे बर्गर, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा, बृजेश शर्मा। 

Also Read: LIVE Cricket Score

इम्पैक्ट प्लेयर्स: डोनोवन फरेरा, ल्हुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, सुषांत मिश्रा और तुषार देशपांडे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार