IND vs SL 2nd Test: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला रविवार (23 अगस्त) से कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। गॉल टेस्ट में 165 रन से जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया की नजर अब सीरीज में क्लीन स्वीप पर है। वहीं स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के लिए भी यह मुकाबला बेहद खास रहने वाला है।

Advertisement

जडेजा कोलंबो टेस्ट में मैदान पर उतरते ही इतिहास रच देंगे। 37 साल के जडेजा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में 50 टेस्ट मैच खेलने वाले पहले भारतीय और पहले एशियाई क्रिकेटर बन जाएंगे। वह इस समय WTC में 49 मैच खेल चुके हैं और यह मुकाम हासिल करने के लिए सिर्फ एक मुकाबला दूर हैं।

WTC में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले एशियाई खिलाड़ियों की लिस्ट में जडेजा के बाद विराट कोहली और मोहम्मद सिराज का नाम आता है, जिन्होंने 46-46 मैच खेले हैं। पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान 43 मैचों के साथ चौथे और जसप्रीत बुमराह 42 मैचों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

WTC में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले एशियाई खिलाड़ी

  1. रविंद्र जडेजा – 49 मैच
  2. विराट कोहली – 46 मैच
  3. मोहम्मद सिराज – 46 मैच
  4. मोहम्मद रिजवान – 43 मैच
  5. जसप्रीत बुमराह – 42 मैच

जडेजा ने WTC में अब तक खेले 49 मैचों में बल्ले से 2,632 रन बनाए हैं, जबकि गेंदबाजी में उनके नाम 160 विकेट हैं। 

इतना ही नहीं, जडेजा के पास कोलंबो टेस्ट में एक और खास उपलब्धि हासिल करने का मौका है। वह भारत के लिए घर से बाहर खेले गए टेस्ट मैचों में 100 विकेट पूरे करने से सिर्फ चार विकेट दूर हैं। जडेजा ने भारत के लिए विदेशों में अब तक 37 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 96 विकेट हासिल किए हैं। अगर वह इस टेस्ट में चार विकेट ले लेते हैं तो विदेशी जमीन पर 100 टेस्ट विकेट पूरे करने वाले गेंदबाजों की खास लिस्ट में शामिल हो जाएंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके अलावा जडेजा के पास विदेशों में टेस्ट क्रिकेट में 2,000 रन पूरे करने का भी मौका रहेगा। उन्होंने अब तक भारत के लिए घर से बाहर खेले गए 37 टेस्ट की 62 पारियों में 1,885 रन बनाए हैं। उन्हें 2,000 रन का आंकड़ा छूने के लिए अब 115 रन की जरूरत है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार