रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के ओपनिंग बल्लेबाज फिलिप सॉल्स (Philip Salt) ने गुरुवार (29 मई) को मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2025 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया।

Advertisement

सॉल्ट ने 27 गेंदों में छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 56 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने आईपीएल में अपने 1000 रन भी पूरे कर लिए। 

Advertisement

इस मुकाबले में आरसीबी ने  पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही आरसीबी ने चौथी बार आईपीएल के फाइनल में जगह बना ली है। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पंजाब किंग्स ने 14.1 ओवर में 101 रन बनाए। जिसमें मार्कस स्टोइनिस ने 26 रन की पारी खेली। टीम के आठ खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए। इसके जवाब में आरसीबी ने 10 ओवर में 2 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। 

क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा

सॉल्ट ने आईपीएल प्लेऑफ में आरसीबी के लिए सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, उन्होंने 23 गेंदों में यह कारनामा किया। उन्होंने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने आईपीएल 2016 के प्लेऑफ मुकाबले में 25 गेंदों मे अर्धशतक जड़ा था। 

कई दिग्गजों को पछाड़ा

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

गेंदों के हिसाब से आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन बनान के मामले में सॉल्ट संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। 575 गेंदों में यह आंकड़ा हासिल कर उन्होंने ट्रैविस हेड की बराबरी की है। आंद्रे रसेल इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार