Virat Kohli IPL 2026 Records Preview: आईपीएल 2026 का आगाज शनिवार 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच होने वाले मुकाबले के साथ हो जाएगा। टूर्नामेंट के इतिहास में शुमार आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के पास इस सीजन कुछ खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।

Advertisement

आईपीएल में 9000 रन

Advertisement

कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप पर हैं। उन्होंने अभी तक 259 पारियों में 39.54 की औसत से 8661 रन बनाए हैं। अगर इस सीजन 339 रन बना लेते हैं तो आईपीएल में 9000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

टूर्नामेंट में रनों के मामले में उनके बाद रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 7046 रन बनाए हैं।

आईपीएल में 300 छक्के

कोहली ने आईपीएल में 291 छक्के जड़े हैं और अगर वह 9 छक्के और जड़ लेते हैं तो आईपीएल में 300 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले केवल तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी तक क्रिस गेल और रोहित शर्मा की इस आंकड़े तक पहुंचे हैं। इसके अलावा उन्हें टी-20 क्रिकेट में 450 छक्के पूरे करने के लिए 15 छक्कों की दरकार है।

Advertisement

आईपीएल में 800 चौके

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा चौके जड़ने वाले खिलाड़ियों में कोहली टॉप पर हैं और 771 छक्के जड़े हैं। आईपीएल में 800 चौके जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बनन के लिए उन्हें 29 चौके जड़ने होंगे। इस लिस्ट में 768 चौकों के साथ पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन दूसरे नंबर पर हैं।

टी-20 क्रिकेट मे 14000 रन

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

कोहली ने टी-20 क्रिकेट में 414 मैच की 397 पारियों में 13543 रन बनाए हैं। वह पूरे सीजन में 457 रन बना लेते हैं तो टी-20 क्रिकेट में 14 हजार या उससे ज्यादा रन बनाने वाले भारत के पहले क्रिकेटर बन जाएंगे।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार