इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 11वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज (5 अप्रैल) बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।इस मुकाबले में एक बार फिर से सभी की नज़रें स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली पर टिकी होंगी। विराट कोहली IPL के इतिहास में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं लेकिन फैंस ये जानना चाहते हैं कि उनका CSK के खिलाफ रिकॉर्ड कैसा रहा है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि कोहली का आईपीएल इतिहास में CSK के खिलाफ कैसा प्रदर्शन रहा है।
कोहली की बात करें तो, टूर्नामेंट की शुरुआत से अब तक उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 35 मैच खेले हैं और 34 पारियों में बल्लेबाज़ी की है। इन 34 पारियों में, कोहली ने कुल 1,146 रन बनाए हैं और पांच बार की चैंपियन टीम के खिलाफ उनका औसत 38.2 रन रहा है। चेन्नई के खिलाफ उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 90 रन है और जब वो ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली टीम के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे, तो उनका लक्ष्य एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करना होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच पिछले आईपीएल सीजन दो मुकाबले हुए थे जो कि दोनों ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने जीतकर अपने नाम किए थे। बात करें अगर इनके बीच हुए आखिरी मुकाबले की तो वो बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही खेला गया था और इसे RCB ने 213 रनों का स्कोर डिफेंड करके रोमांचक अंदाज़ में 2 विकेट से जीता था। इस मुकाबले में मेजबान टीम के लिए विराट कोहली, जैकब बेथेल और रोमारियो शेफर्ड ने अर्धशतकीय पारी खेली थी।
Also Read: LIVE Cricket Score
वहीं, अगर मौजूदा सीजन के पॉइंट्स टेबल की बात करें तो, अपने पहले मैच में जीत हासिल करने के बाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2 पॉइंट्स के साथ स्टैंडिंग में चौथे स्थान पर है। दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स 0 पॉइंट्स के साथ सबसे निचले स्थान पर है, क्योंकि उसने इस सीज़न के अपने पहले दो मैच गंवा दिए हैं। ऐसे में ये मैच RCB से ज्यादा CSK के लिए जीतना जरूरी होगा।