Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने मंगलवार (26 मई) को गुजरात टाइटंस के खिलाफ धर्मशाला के एसपीसीए स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर के मुकाबले में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 33 गेदों में 281.82 की स्ट्राईक रेट से नाबाद 93 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके औऱ 9 छक्के जड़े। भले ही पाटीदार शतक पूरा नहीं कर पाए, लेकिन कई खास रिकॉर्ड बना दिए।
बतौर कप्तान सबसे बड़ी पारी
बतौर कप्तान आईपीएल प्लेऑफ में सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में पाटीदार संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने डेविड वॉर्नर की बराबरी की, जिन्होंने 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ 58 गेंदों में नाबाद 58 रन बनाए थे।
तीसरा सबसे तेज पचासा
आईपीएल प्लेऑफ में बतौर कप्तान सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पाटीदार तीसरे नंबर पर आ गए हैं। 21 गेंद में अर्धशतक पूरा कर उन्होंने श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 23 गेंदों में अर्धशतक बनाया था।
आईपीएल प्लेऑफ में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पाटीदार चौथे नंबर पर आ गए हैं। वह टूर्नामेंट में प्लेऑफ में 6 पारिय़ों में 24 छक्के लगाए हैं और उन्होंने इस लिस्ट में शेन वॉटसन (20) औऱ क्रिस गेल (18) जैसे स्टार खिलाड़ियों को पछाड़ा है।