Advertisement

बेंगलुरू, 16 अप्रैल | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम को रविवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के साथ जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के राउंड रोबिन लीग मुकाबले को जीतने के लिए 162 रन बनाने की जरूरत है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी बेंगलोर की टीम ने पुणे को निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 161 रनों पर सीमित किया। इस साल नए कप्तान की देखरेख में खेल रही पुणे टीम के लिए अजिंक्य रहाणे ने 30, राहुल त्रिपाठी ने 31, कप्तान स्टीवन स्मिथ ने 27 और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने 28 रन बनाए।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

रहाणे और राहल ने पहले विकेट के लिए 46 गेंदों पर 63 रन जोड़े। सबसे पहले रहाणे आउट हुए। रहाणे को सैमुएल बद्री ने बोल्ड किया। रहाणे ने 25 गेंदों पर पांच चौके लगाए। राहुल ने रहाणे से तेज बल्लेबाजी की और 23 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाने में सफल रहे। उनका विकेट 69 के कुल योग पर गिरा।

धौनी एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। धौनी ने 25 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने कप्तान के साथ तीसरे विकेट के लिए हालांकि 58 रनों की अहम साझेदारी निभाई। धौनी का विकेट 127 के कुल योग पर गिरा। इसी योग पर स्मिथ भी पवेलियन लौट गए। स्मिथ ने 24 गेंदों की पारी में तीन चौके लगाए। धौनी को शेन वॉटसन ने आउट किया जबकि स्मिथ को श्रीनाथ अरविंद ने चलता किया। अरविंद यही नहीं रुके और 129 के कुल योग पर डेनियल क्रिस्टीयन (1) को चलता किया। 

Advertisement

 PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

अरविंद ने चार ओवरों में 29 रन खर्च करते हुए दो सफलता हासिल की। एडम मिलने ने 130 के कुल योग पर बेन स्टोक्स (2) को आउट किया और फिर इसी योग पर शार्दुल ठाकुर (0) को भी पवेलियन की राह दिखाई। यह उनकी दूसरी सफलता थी। अंतिम समय में मनोज तिवारी ने 11 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 27 रन बनाकर अपनी टीम को एक लिहाज से सम्मानजनक योग तक पहुंचाया। तिवारी पारी की अंतिम गेंद पर रन आउट हुए। दोनों टीमों का यह पांचवां मैच है। अब तक खेले गए चार मैचों में से इन दोनों को एक में ही जीत मिल सकी है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार