रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने बुधवार (25 मई) को खेले गए एलिमिनेटर मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 14 रन से हराकर क्वालीफायर 2 में प्रवेश कर लिया। हर्षल पटेल (Harshal Patel) ने अपनी शानदार गेंदबाजी से जीत में अहम योगदान दिया। पटेल बैंगलोर के सबसे किफायती गेंदबाज रहे और अपने कोटे के चार ओवर में 25 रन देकर एक विकेट हासिल किया। 

Advertisement

लखनऊ को आखिरी तीन ओवर में जीत के लिए 41 रनों की दरकार थी। जिसमें हर्षल ने 18वां और 20वां ओवर डाला और कुल मिलाकर 17 रन दिए, जिसमें 7 रन वाइड के थे। 18वें ओवर में हर्षल ने मार्कस स्टोइनिस का विकेट भी चटकाया।

Advertisement

बता दें कि हर्षल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए आखिरी लीग मैच के दौरान चोट लगी थी। फील्डिंग करते हुए गेंद उनके दाएं हाथ के अंगूठे और तर्जनी के बीच वाले हिस्से पर लगी थी, जिससे बीच का हिस्सा फट गया था उसमें कुछ टांके आए थे। लेकिन हर्षल एलिमिनेटर मैच खेलने उतरे और अपनी गेंदबाजी का कमाल दिखाया। इस मैच के दौरान भी वह चोटिल होकर बाहर गए थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। 

मैच के बाद हर्षल ने कमेंटेटर्स से बातचीत करते हुए कहा, "मेरा हाथ ठीक है, लेकिन अभी भी कुछ समस्या है। अंगूठे को ज्यादा फैलाने से दर्द हो रहा है। मैं तब तक खुश हूं जब तक मैं अपनी 24 गेंदें फेंक सकता हूं।”

बता दें कि मैच के बाद पवेलियन लौटते समय चोट के कारण हर्षल अपनी टीम और लखनऊ टीम के सदस्यों से बाएं हाथ से हाथ मिला रहे थे। 

आरबीसी अब दूसरे क्वालीफायर मैच में 27 मई को राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी और यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।  

Advertisement

 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार