श्रीलंका के तेज़ गेंदबाज नुवान तुषारा (Nuwan Thushara) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से बाहर हो सकते हैं। न्यूजवायर की खबर के अनुसार श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने एक सख्त नई फ़िटनेस नीति लागू होने के बाद उन्हें 'नो ऑब्जेक्शन सर्टिफ़िकेट' (NOC) देने से इनकार कर दिया है।
हालांकि इसे लेकर ना ही श्रीलंका क्रिकेट द्वारा कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
श्रीलंका क्रिकेट ने हाल ही में खिलाड़ियों के लिए यह अनिवार्य कर दिया है कि आईपीएल और पीएसल जैसी फ़्रैंचाइजी लीग में हिस्सा लेने की मंज़ूरी मिलने से पहले, उन्हें नए शुरू किए गए फिजिकल परफ़ॉर्मेंस टेस्ट पास करने होंगे। श्रीलंका क्रिकेट ने पुष्चि करते हुए कहा था कि उन्हीं को खेलने की मंजूरी तभी मिलेगी जब खिलाड़ी ज़रूरी मानकों को पूरा करेंगे।
हालांकि खबरों के अनुसार तुषारा जरूरी फिटनेस पॉइंट्स हासिल करने में नाकाम रहे हैं, जिसके चलते श्रीलंका क्रिकेट ने उन्हें एनओसी देने से इनकार कर दिया है।
बता दें कि आईपीएल ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने तुषारा को 1.6 करोड़ रुपये में खरीदा था। उनका बाहर होना आरसीबी के लिए बड़ा झटका है क्योंकि जोश हेजलवुड भी शुरूआती कुछ मुकाबलों में बाहर हो सकते हैं।
श्रीलंका क्रिकेट के सूत्रों ने बताया कि हालांकि तुषारा फिलहाल चोटिल नहीं हैं और मैचों में गेंदबाज़ी करने में सक्षम हैं, फिर भी उनकी समग्र फिटनेस के स्तर को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
दुष्मंथा चमीरा, दासुन शनाका, पथुम निसांका और कामिंदु मेंडिस सहित श्रीलंका के कई खिलाड़ियों ने पहले ही टेस्ट पास कर लिए हैं और उन्हें आईपीएळ में हिस्सा लेने की मंज़ूरी मिल गई है। मथीशा पथिराना और वानिंदु हसरंगा जैसे स्टार गेंदबाजों को भी अभी आईपीएल में खेलने के लिए एनओसी नहीं मिली है।