विराट कोहली (Virat Kohli) और कैमरे का नाता किसी दिलदार आशिक की तरह है। जहां-जहां विराट कोहली जाते हैं वहां-वहां किसी दिल टूटे आशिक की तरह कैमरा किंग कोहली का पीछा करता ही रहता है। विराट कोहली चाहे कैमरे से बचने की जितनी कोशिश कर लें लेकिन मजाल है कि कैमरा उनका पीछा छोड़ दे। विराट कोहली और कैमरे की जुगलबंदी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें विराट कोहली कैमरामेन से कैमरे को खुदपर से फोकस हटाने के लिए कहते हुए नजर आ रहे हैं।

Advertisement

लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ आईपीएल 2022 के एलिमिनेटर मुकाबले से पहले अभ्यास के दौरान ये वाक्या हुआ। कैमरे ने विराट को एबडोमिनल गार्ड (AD) पहनने में मुश्किलें खड़ी कर दीं। विराट कोहली कैमरा पर्सन से कैमरे का फोकस हटाने के लिए गुहार लगाते रहे लेकिन कैमरामैन अपने ही धुन में सवार था।

Advertisement

विराट कोहली को AD पहनते हुए कैमरामेन ने किया रिकॉर्ड-

कैमरा पकड़े इंसान ने विराट कोहली की नहीं सुनी और शूटिंग करता रहा और आखिरकार, कोहली ने बी कैमरे के सामने अपना गार्ड पहन लिया। विराट कोहली को वीडियो में हाथ के द्वारा कैमरा पर्सन से इशारा करते हुए देखा जाता है कि भाई मुझे AD पहननी है कैमरा हटा ले लेकिन, कैमरामैन वीडियो शूट ही करता रहता है। विराट कोहली जब देखते हैं कि अब कैमरामैन उनकी नहीं सुनेगा तो विराट AD पहन ही लेते हैं। 

आईपीएल 2022 में विराट कोहली नहीं कर पाए हैं कुछ खास-

Advertisement

वहीं अगर आईपीएल 2022 में विराट कोहली के प्रदर्शन की बात करें तो गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी मुकाबला छोड़ दें तो अब तक विराट कोहली का बल्ला फीका ही रहा है। गुजरात के खिलाफ विराट कोहली ने 73 रनों की पारी खेली थी। वहीं आईपीएल 2022 में विराट कोहली ने 14 मैचों में 23.77 की औसत से महज 309 रन ही बनाए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार