चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रविवार (25 अप्रैल) को खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें मुकाबले में मिली करारी हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली को एक और झटका लगा है। स्लो ओवर रेट के चलते कोहली पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा है। 

Advertisement

आईपीएल की आचार संहिता के तहत यह स्लो ओवर-रेट अपराध से संबंधित उनकी टीम का सीजन का पहला अपराध है। इसे देखते हुए बतौर कप्तान रोहित शर्मा पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

Advertisement

आईपीएल के नए नियमों के अनुसार पहली बार स्लो ओवर रेट के लिए टीम के कप्तान पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगता है। अगर सीजन में दूसरी बार ऐसा होता है तो कप्तान को 24 लाख रुपये का जुर्माना लगेगा और बाकी टीम के खिलाड़ियों को 25 प्रतिशत मैच फीस या 6 लाख, जो भी कम हो। 

अगर तीसरी बार एक टीम स्लो ओवर रेट का अपराध करती है तो कप्तान पर 30 लाख रुपये और एक मैच का बैन लगेगा, जबकि प्लेइंग इलेवन में शामिल बाकी खिलाड़ियों को 12 लाख या फिर मैच फीस का 50 प्रतिशत हिस्सा देना हेगा, जो कम हो।

गौरतलब है कि चेन्नई ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 191 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में बैंगलोर की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 122 रन ही बना सकी थी। रविंद्र जडेजा को उनसे ऑलराउंड खेल के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया था।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार