किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ दुबई में खेले गए आईपीएल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली के लिए कुछ भी अच्छा नहीं रहा। उनकी टीम इस मैच में 97 रनों से हार गयी और इससे पहले कोहली ने फील्डिंग के दौरान दो कैच छोड़े और बाद में बल्लेबाजी में भी कोई कमाल नहीं कर पाए। वो बल्लेबाजी में 5 गेंदों में महज एक रन बनाकर कैच आउट हो गए। 

Advertisement

कोहली के लिए ये खराब दिन यहीं नहीं रुका और मैच खत्म होने के बाद मैच रेफरी ने उनके ऊपर धीमी ओवर गति से गेंदबाजी के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। कोहली पर यह जुर्माना आईपीएल आचार संहिता के ओवर रेट संबंधित नियम के अनुसार लगा है। 

Advertisement

आरसीबी की टीम यह गलती ऐसे ही दोहराती है तो उनके लिए एक बड़ी मुसीबत सामने आ सकती है। 

अगर फिर से किसी मुकाबले में आरसीबी की टीम तय समय के अंदर निर्धारित ओवर खत्म नहीं कर पाती तो कप्तान कोहली पर 24 लाख का जुर्माना और साथ में टीम के अन्य खिलाड़ियों पर 6 लाख जुर्माना या उनके मैच की 25% फीस कटौती की जाएगी।

लेकिन अगर तीसरी बार आरसीबी की टीम यह गलती करती है तो टीम के कप्तान के साथ-साथ अन्य साथी खिलाड़ियों को एक बड़ी सजा भुगतनी पड़ सकती है। 

तीसरी बार यह गलती होने पर आरसीबी के कप्तान विराट कोहली को 30 लाख रूपए देने के साथ-साथ  अगले मैच से बाहर भी बैठना पड़ सकता है। इसके अलावा प्लेइंग इलेवन में शामिल हर खिलाड़ी पर 12 लाख रुपये का जुर्माना या मैच की 50% फीस काटी जा सकती है।

Advertisement

बता दें की आरसीबी की टीम को यह परेशानी कहीं ना कहीं उनके तेज गेंदबाजों के वजह से हो रही है।  आरसीबी की टीम में डेल स्टेन, उमेश यादव और नवदीप सैनी के रूप में तीन मुख्य तेज गेंदबाज है।  इसके अलावा किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हुए मैच में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर शिवम दुबे ने भी गेंदबाजी की थी जिसकी वजह से आरसीबी को यह जुर्माना  झेलना पड़ा। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार