Harshal Patel Sister: RCB के स्टार खिलाड़ी हर्षल पटेल पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की जीत में अहम योगदान निभाने वाले हर्षल पटेल को मैच के बाद बहन के मौत की खबर मिली। इस खबर को सुनने के बाद IPL छोड़ हर्षल पटेल को आनन-फानन में सीधा घर के लिए रवाना होना पड़ा।

Advertisement

हर्षल पटेल की बहन की तबियत काफी टाइम से खराब चल रही थी और उनकी हालत काफी नाजुक थी। हर्षल पटेल को जैसे ही पता चला कि उनकी बहन अब इस दुनिया में नहीं रहीं वैसे ही उन्होंने बायो बबल छोड़कर अपने घर जाने का फैसला किया। इस दुख की घड़ी में RCB मैनेजमेंट ने उनके घर जाने का इंतजाम किया।

Advertisement

खबरों की मानें तो जब कल आरसीबी और मुंबई के बीच मैच चल रहा था तभी हर्षल पटेल की बहन का निधन हुआ था। हर्षल पटेल फिलहाल केवल एक दिन के लिए अपने घर गए हैं। लेकिन, बायो-बयल तोड़ने के चलते वापस बबल में आने के लिए उन्हें क्वारंटीन प्रक्रिया के नियम से फिर से गुजरना पड़ सकता है।

RCB का अगला मुकाबला 12 अप्रैल को चैन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ है। ऐसे में हर्षल पटेल उस मैच में प्लेइंग इलेवन में शामिल हो पाएंगे इस बात की संभावना काफी कम है। हर्षल पटेल ने आईपीएल 2021 में 32 विकेट झटके थे। जिसके बाद हर्षल पटेल आईपीएल इतिहास में ड्वेन ब्रावो के साथ एक ही सीजन में संयुक्त रूप से सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए थे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार