IPL 2021: शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर (RCB) के बीच खेले गए मुकाबले में शार्दुल ठाकुर ने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया। शानदार फॉर्म में गेंदबाजी कर रहे शार्दुल ठाकुर ने अपनी रफ्तार के जाल में दिग्गज एबी डीविलियर्स को भी फांस लिया।  

Advertisement

एबी डीविलियर्स जो लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं वह शारजाह के मैदान में शार्दुल ठाकुर के सामने बेबस दिखे थे। 17वें ओवर की अंतिम गेंद पर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर छ्क्का मारने के चक्कर में डीविलियर्स अपनी टीम को बीच मंझदार में छोड़ कर चले गए। आलम ये रहा छ्क्का तो दूर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर उनसे 30 गज का दायरा भी पार नहीं हुआ।

Advertisement

एबी डीविलियर्स ने आउट होने से पहले 11 गेंदो पर 12 रन बनाए थे। बता दें कि आरसीबी की पारी अच्छी शुरुआत के बाद बुरी तरह से डगमगा गई थी। आरसीबी के कप्तान विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने टीम को 13.2 ओवर में 111 रन की शानदार शुरुआत दिलाई। इस शानदार शुरुआत के बावजूद टीम पूरे 20 ओवर में सिर्फ 156 रन बना सकी थी। 

सीएसके की तरफ से ड्वेन ब्रावो ने 3, शार्दुल ठाकुर ने 2 और दीपक चाहर के खाते में 1 विकेट आया। सीएसके ने 18.1 ओवर में 6 विकेट शेष रहते इस मुकाबले को जीत लिया। सीएसके की टीम इस जीत के साथ 9 मुकाबलों में 7 जीत के साथ अंकतालिका में नंबर 1 पर पहुंच गई है। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार