Royal Challengers Bangalore vs Chennai Super Kings, Dream 11 Team

Advertisement

IPL 2023 का 24वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच सोमवार (17 अप्रैल) को RCB के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इन दोनों ही टीमों ने अब तक चार-चार मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्हें 2 में जीत और 2 में हार का सामना किया है।

Advertisement

इस मुकाबले में आप RCB के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली पर दांव खेल सकते हैं। IPL 2023 में विराट ने आरसीबी के लिए अब तक 147.58 की स्ट्राइक रेट और 71.33 की औसत से चार मैचों में 3 अर्धशतक के दम पर कुल 214 रन ठोके हैं। उपकप्तान के तौर पर फाफ डु प्लेसिस या डेवोन कॉनवे को चुनना एक अच्छा फैसला हो सकता है।

RCB vs CSK: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - सोमवार, 17 अप्रैल 2023
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलोर

RCB vs CSK: Pitch Report

Advertisement

क्रिकेट फैंस को एक हाईस्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहली इनिंग का औसत स्कोर 183 रन रहता है। यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला कर सकती है।

इस मैदान पर पिछला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया था जिसमें RCB ने 20 ओवर में 174 रन बनाए थे। 175 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम महज 151 रन ही बना सकी थी और यह मैच 23 रनों से गंवा बैठी थी।

RCB vs CSK Head-to-Head

Advertisement

कुल - 31
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - 10
चेन्नई सुपर किंग्स - 20
बेनतीजा - 01 

RCB vs CSK: Where to Watch?

यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस आईपीएल के मैच ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

Advertisement

Royal Challengers Bangalore vs Chennai Super Kings Dream 11 Team

विकेटकीपर - डेवोन कॉनवे (उपकप्तान)
बल्लेबाज़ - विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, फाफ डु प्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़
ऑलराउंडर - रविंद्र जडेजा, ग्लेन मैक्सवेल, मोईन अली
गेंदबाज़ - विजय कुमार वैशाख, मोहम्मद सिराज, तुशार देशपांडे

Royal Challengers Bangalore Probable Playing XI 

Advertisement

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज़ अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, वेन पार्नेल, मोहम्मद सिराज, वैशाख विजय कुमार

Chennai Super Kings Probable Playing XI 

डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, शिवम दूबे, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), ड्वेन प्रिटोरियस, महेश थीक्षाना, तुषार देशपांडे, आकाश सिंह

Advertisement

यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार