Royal Challengers Bangalore vs Delhi Capitals, Dream 11 Team
 
IPL 2023 का 20वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शनिवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। पॉइंट्स टेबल पर RCB की टीम 3 मैचों में एक जीत और दो हार के साथ आठवें पायदान पर है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब तक 4 मैचों में 4 हार का सामना करने के बाद आखिरी यानी 10वें पायदान पर मौजूद है।

Advertisement

इस मैच में आप RCB के कप्तान फाफ डु प्लेसिस पर दांव खेल सकते हैं। फाफ ने अब तक तीन मैचों में 87.50 की औसत से कुल 175 रन बनाए हैं। पिछले मैच में कप्तान प्लेसिस के बैट से 46 गेंदों पर 79 रनों की शानदार पारी देखने को मिली थी। उपकप्तान के तौर पर विराट कोहली या डेविड वॉर्नर पर दांव खेला जा सकता है। 

RCB vs DC: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शनिवार, 15th अप्रैल 2023
समय - 03:30 PM IST
वेन्यू - एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बैंगलोर

RCB vs DC: Pitch Report

क्रिकेट फैंस को एक हाईस्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहली इनिंग का औसत स्कोर 183 रन रहता है। यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला कर सकती है।

यहां पिछला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया था। RCB ने लखनऊ को 213 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे विपक्षी टीम ने आखिरी गेंद पर एक रन बनाकर पूरा करके जीत हासिल की थी। 

RCB vs DC Head-to-Head

कुल - 29
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - 17
दिल्ली कैपिटल्स - 10

RCB vs DC: Where to Watch?

यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस आईपीएल के मैच ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

Royal Challengers Bangalore vs Delhi Capitals Dream 11 Team

विकेटकीपर - दिनेश कार्तिक
बल्लेबाज- विराट कोहली (उपकप्तान), फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ
ऑलराउंडर - ग्लेन मैक्सवेल, अक्षर पटेल, माइकल ब्रेसवेल
गेंदबाज- एनरिक नॉर्खिया, मोहम्मद सिराज, वेन पार्नेल

Royal Challengers Bangalore  Probable Playing XI 

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज़ अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अनुज रावत, डेविड विली, वेन पार्नेल, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज

Delhi Capitals Probable Playing XI 

पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर (कप्तान), मनीष पांडे, यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया, मुस्तफिजुर रहमान

यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार