Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans Match Prediction, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का क्वालीफायर-1 मंगलवार, 26 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच HPCA स्टेडियम, धर्मशाला में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि IPL के मौजूदा सीजन में इन दोनों टीमों की कुल दो बार टक्कर हुई है जिसमें से एक बार RCB ने जीत हासिल की, वहीं एक मुकाबले में GT ने बाजी मारी। बात करें इनके बीच हुए आखिरी मुकाबले की तो वो गुजरात टाइटंस ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 15.5 ओवर में 156 रनों का लक्ष्य हासिल करके 4 विकेट से जीता था।
RCB vs GT, IPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - रविवार, 26 मई 2026
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - HPCA स्टेडियम, धर्मशाला
HPCA Stadium, Dharamsala Pitch Report
ये मुकाबला धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम टी20 क्रिकेट में रन चेज़ करना काफी ज्यादा पसंद करती है। इस मैदान अब तक 12 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 7 रन चेज और 4 रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 135 रन रहा है।
IPL 2026 में धर्मशाला के मैदान पर अब तक तीन मुकाबले खेले गए है जिसमें से दो रन चेज और एक रन डिफेंड करने वाली टीम ने जीता। बात करें यहां खेले गए आखिरी मुकाबले की तो वो RCB ने 222 रन डिफेडं करके पंजाब किंग्स से 23 रनों से जीता था। इस मुकाबले में 40 ओवर के खेल में 421 रन बने और 12 विकेट गिरे।
RCB vs GT Head To Head Record
कुल - 08
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 04
गुजरात टाइटंस - 04
RCB vs GT, IPL 2026: Where to Watch?
आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।
RCB vs GT, IPL 2026: Player to Watch Out For
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम से विराट कोहली, रजत पाटीदार और भुवनेश्वर कुमार स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर गुजरात टाइटंस टीम की तो शुभमन गिल, साईं सुदर्शन और कगिसो रबाडा अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
RCB vs GT Probable Playing XI
Royal Challengers Bengaluru Probable Playing XI: वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल,रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोस हेजलवुड, रसिख सलाम। इम्पैक्ट प्लेयर - सुयश शर्मा।
Gujarat Titans Probable Playing XI: साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। इम्पैक्ट प्लेयर: राहुल तेवतिया।
RCB vs GT Today's Match Prediction
आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
RCB vs GT Match Prediction, RCB vs GT Pitch Report, Today's Match RCB vs GT, IPL 2026, RCB vs GT Prediction, RCB vs GT Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।