Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders Match Prediction, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 57वां मुकाबला बुधवार, 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि IPL के पिछले सीजन इन दोनों टीमों की कुल दो बार भिड़ंत होनी थी, लेकिन एक मुकाबला बारिश के कारण बिना कोई गेंद डाले रद्द करना पड़ा था। बात करें दूसरे मुकाबले की तो उसमें RCB ने 16.2 ओवर में 175 रन बनाकर KKR को 8 विकेट से धूल चटाई थी। इस मैच में RCB की जीत के हीरो फिल साल्ट (31 गेंदों पर नाबाद 56 रन) और विराट कोहली (36 गेंदों पर नाबाद 59 रन) थे, जिन्होंने अर्धशतक ठोके थे।
RCB vs KKR, IPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - बुधवार, 13 मई 2026
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर
Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium, Raipur Pitch Report
ये मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जो कि एक हाई स्कोरिंग वेन्यू है। इस मैदान पर अब तक कुल दो टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से एक रन चेज़ और एक रन डिफेंड करने वाली टीम ने जीता है। यहां T20I में पहली इनिंग का औसत स्कोर 191 रन रहा है।
RCB vs KKR Head To Head Record
कुल - 36
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 15
कोलकाता नाइट राइडर्स - 20
बेनतीजा - 01
RCB vs KKR, IPL 2026: Where to Watch?
आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।
RCB vs KKR, IPL 2026: Player to Watch Out For
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम से विराट कोहली, रजत पाटीदार और भुवनेश्वर कुमार स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की तो फिन एलन, कैमरून ग्रीन और सुनील नारायण अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
RCB vs KKR Probable Playing XI
Royal Challengers Bengaluru Probable Playing XI: विराट कोहली, जैकब बेथेल/फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुय़श शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर: रसिख सलाम।
Kolkata Knight Riders Probable Playing XI: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती। इम्पैक्ट प्लेयर: मनीष पांडे।
RCB vs KKR Today's Match Prediction
आईपीएल 2026 के 57वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
RCB vs KKR Match Prediction, RCB vs KKR Pitch Report, Today's Match RCB vs KKR, IPL 2026, RCB vs KKR Prediction, RCB vs KKR Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।