आईपीएल 2022 के तीसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के खिलाफ पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया। इसके बाद आरसीबी के लिए अनुज रावत और फाफ डू प्लेसिस ओपनिंग करने के लिए आए। फाफ धीमा खेल रहे थे लेकिन अनुज ने पहली ही गेंद से अपने इरादे ज़ाहिर कर दिए थे।

Advertisement

बेशक आरसीबी के लिए पहले मुकाबले में अनुज 20 गेंदों में 21 रन बनाकर ही आउट हो गए लेकिन इन 21 रनों के दौरान उन्होंने जो 2 छक्के और 1 चौका लगाया उसने ये दर्शा दिया कि इस आईपीएल में वो धमाका करने के लिए तैयार हैं। अपनी इस छोटी सी पारी के दौरान उन्होंने पहला छक्का संदीप शर्मा की गेंद पर लगाया और ये छक्का काफी दूर जाकर गिरा।

Advertisement

संदीप शर्मा पारी का तीसरा ओवर डाल रहे थे और इस ओवर की चौथी गेंद पर अनुज बेखौफ अंदाज़ में क्रीज़ से बाहर निकले और गेंद को हवाई यात्रा पर भेज दिया। उनके इस छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है और फैंस इस युवा खिलाड़ी को काफी पसंद भी कर रहे हैं।

वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो दोनों टीमें टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेल रहे हैं और मज़ेदार बात ये है कि दोनों ही टीमों की कमान नए कप्तानों के हाथों में हैं। जहां पंजाब किंग्स की कमान मयंक अग्रवाल के हाथों में है, वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने फाफ डू प्लेसिस को कमान सौंपी है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार