Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad Match Prediction, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शनिवार, 28 मार्च को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि पिछले सीजन इन दोनों टीमों की भिड़ंत लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हुई थी जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 232 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए 189 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई थी। इस तरह सनराइजर्स हैदराबाद ने ये मुकाबला 42 रनों के बडे़ अंतर से जीता था। इस मुकाबले में ईशान किशन ने महज़ 48 गेंदों पर नाबाद 94 रन ठोके थे।
RCB vs SRH, IPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - शनिवार, 28 मार्च 2026
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
M.Chinnaswamy Stadium, Bengaluru Pitch Report
आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन चेज़ करना थोड़ा ज्यादा पसंद करती है। इस मैदान पर अब तक 18 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 9 रन चेज़ और 7 रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते हैं। जान लें कि इस मैदान पर T20I में पहली इनिंग का औसत स्कोर 141 रन रहा है।
RCB vs SRH Head To Head Record
कुल - 26
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 11
सनराइजर्स हैदराबाद - 14
बेनतीजा - 01
RCB vs SRH, IPL 2026: Where to Watch?
आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।
RCB vs SRH, IPL 2026: Player to Watch Out For
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम से विराट कोहली और भुवनेश्वर कुमार स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर सनराइजर्स हैदराबाद टीम की तो ईशान किशन और हर्षल पटेल अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
RCB vs SRH Probable Playing XI
Royal Challengers Bengaluru Probable Playing XI: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, मंगेश यादव। इम्पैक्ट प्लेयर - सुयश शर्मा।
Sunrisers Hyderabad Probable Playing XI: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, हर्ष दुबे। इम्पैक्ट प्लेयर - जीशान अंसारी
RCB vs SRH Today's Match Prediction
आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
RCB vs SRH Match Prediction, RCB vs SRH Pitch Report, Today's Match RCB vs SRH, IPL 2026, RCB vs SRH Prediction, RCB vs SRH Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।