दिल्ली, 25 अप्रैल| क्रिकेट को देखने वाले इसे टीवी पर जितना पसंद करते हैं उतना ही इस खेल और अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के बारे में पढ़ना भी पसंद करते हैं।

Advertisement

ताबुला रीडर्स इन्गेजमेंट सर्वे में इस बात का पता चला है जहां भारतीय कप्तान विराट कोहली और युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत पाठकों की पहली पसंद बनकर उभरे हैं। 

Advertisement

इन दोनों ने ताबुला द्वारा कराए गए सर्वे में अलग-अलग वर्ग में बाजी मारी है। कोहली को पढ़ने वाले पाठकों की संख्या सबसे ज्यादा है तो वहीं पंत के बारे में पढ़ने के लिए पाठकों ने सबसे ज्यादा समय बिताया है। 

इस सर्वे में ताबुला ने 45 करोड़ पाठक, 19 करोड़ लेख, चार अरब पेज व्यू और 3.3 अरब मिनट पढ़ने का समय (रीडिंग टाइम) शामिल कर यह निष्कर्ष निकाला है। 

कोहली को पढ़ने वाले पाठकों की संख्या सबसे ज्यादा है। इस दिग्गज बल्लेबाज को 10 करोड़ पाठकों ने पढ़ा है। पंत इस मामले में दूसरे स्थान पर। पंत के बारे में पढ़ने वाले पाठकों की संख्या 1.2 करोड है। 

'बॉस ऑफ यूनिवर्स' के नाम से मशहूर वेस्टइडंीज के क्रिस गेल इस क्रम में तीसरे नंबर पर हैं। उन्हें 55 लाख लोगों ने पढ़ा है। इस सूची में न्यूजीलैंड के ट्रैंट बाउल्ट का नंबर गेल के बाद है। 

Advertisement

वहीं, अगर एक खिलाड़ी के बारे में पढ़ने के लिए लगाए गए समय की बात की जाए तो पंत यहां कोहली से काफी आगे निकल गए। पंत के बारे में पढ़ने के लिए पाठक ने औसतन 54 सेकेंड बिताए हैं। 

कोहली इस सूची में आठवें नंबर पर हैं। कोहली के बारे में पढ़ने के लिए पाठकों ने औसतन 39 सेकेंड खर्च किए हैं। 

इस सूची में गेल दूसरे स्थान पर हैं। पाठकों ने गेल को औसतन 52 सेकें ड का समय दिया है। बाउल्ट यहां भी गेल के पीछे हैं। उन्हें पाठक ने औसतन गेल से एक सेकेंड का समय दिया है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार