मुम्बई, 5 फरवरी (CRICKETNMORE)| आईसीसी वर्ल्ड कप जीतने वाली भारत की अंडर-19 टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने सोमवार को कहा कि वर्ल्ड की खिताबी जीत तक का सबसे संतोषजनक पक्ष इस टीम की निरंतर तरक्की करते हुए टॉप पर पहुंचना था। भारतीय टीम सोमवार को स्वदेश पहुंची। 

Advertisement

स्वदेश पहुंचते ही द्रविड़ ने कहा, "मेरी नजर में सबसे बड़ा संतोष इस टीम की बीते 14-16 महीनों में तरक्की का सफर है। हमारा लक्ष्य वर्ल्ड कप जीतना था लेकिन उससे अधिक हमने इस टीम के सम्पूर्ण विकास को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारियों का ताना-बाना बुना था।"

 

कोच ने कहा, "यह शानदार टीम वर्क था। इस सफलता के लिए हर कोई श्रेय का हकदार है। खिलाड़ी, चयनकर्ता, एनसीए, बीसीसीआई और हर कोई। यह एक शानदार टीम वर्क का बेहतरीन नमूना है।" क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

भारत ने वर्ल्ड कप में अपने सभी मैच जीतते हुए चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया। भारत ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को और फिर बीते शनिवार को खेले गए फाइनल में आस्ट्रेलिया को हराते हुए रिकार्ड चौथी बार यह खिताब जीता।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार