नागपुर, 15 मार्च (CRICKETNMORE)| घरेलू क्रिकेट में अपने बल्ले से रनों का पहाड़ खड़ा करने वाले वसीम जाफर ने ईरानी ट्रॉफी में दोहरा शतक जड़ रेस्ट ऑफ इंडिया एकादश के खिलाफ रणजी विजेता विदर्भ को बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। ईरानी ट्रॉफी के दूसरे दिन गुरुवार को दिन का खेल खत्म होने तक विदर्भ ने तीन विकेट खोकर 598 रन बना लिए हैं। सटम्प्स तक जाफर 425 गेंदों में 34 चौके और एक छक्के की मदद से 285 रन बनाकर नाबाद हैं। 

Advertisement

उनके साथ अपूर्व वानखेड़े 44 बनाकर खेल रहे हैं। विदर्भ ने दूसरे दिन गणेश सतीश के रूप में एक मात्र विकेट खोया। वह 280 गेंदों में 10 चौके और दो छक्कों की मदद से 120 रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement

अपने पहले दिन के स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 289 रनों से आगे खेलने उतरी रणजी विजेता को जाफर और सतीश ने किसी भी तरह की परेशानी में नहीं पड़ने दिया। 

जाफर ने शहबाज नदीम द्वारा फेंके गए 137वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अपना दोहरा शतक पूरा किया। इसके लिए उन्होंने 314 गेंदों का सामना किया। कुछ देर बाद ऑफ स्पिनर जयंत यादव द्वारा फेंके गए 139वें ओवर की आखिरी गेंद पर सतीश चौका मार अपना शतक पूरा किया। सौ के आंकड़े तक पहुंचने के लिए सतीश ने 222 गेंदें लीं। 

 

दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई 289 रनों की साझेदारी का अंत सिद्धार्थ कौल ने किया। उन्होंने सतीश को विकेट के पीछे भरत के हाथों कैच करा विदर्भ को तीसरा झटका दिया। जाफर यहीं नहीं रूके और उन्होंने 163वें ओवर की पहली गेंद पर चौका मार अपने 250 रन पूरे किए। 

Advertisement

दिन का खेल खत्म होने तक उन्हें अर्पूव का भी अच्छा साथ मिला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए अभी तक 91 रन जोड़ लिए हैं। अपूर्व 75 गेंदों का सामना कर चुके जिनमें उन्होंने छह गेंदों पर चौके और एक पर छक्का जड़ा है। 

पहले दिन विदर्भ ने कप्तान फैज फजल (89) और रामास्वामी संजय (53) के विकेट खोए थे।

रेस्ट ऑफ इंडियाके लिए जयंत, रविचंद्रन अश्विन और कौल ने एक-एक विकेट लिया।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार