विराट कोहली (Virat Kohli) ने साउथ अफ्रीका के लिए उड़ान भरने से पहले पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। इस दौरान विराट कोहली ने कुछ ऐसा कहा जिसको लेकर अब सवाल खड़े हो रहे हैं। विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था, 'जब मैंने टी20 कप्‍तानी छोड़ने के बारे में बीसीसीआई को बताया तब उन लोगों ने इसे तुरंत स्‍वीकार किया। मुझे कभी टी20 कप्‍तानी नहीं छोड़ने के लिए किसी ने नहीं कहा।'

Advertisement

वहीं विराट कोहली के इस बयान से पहले बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा था, 'वो नहीं चाहते थे कि विराट कोहली टी20 टीम की कप्तानी छोड़ें और उन्होंने खुद इस बारे में कोहली से बातचीच भी की थी लेकिन वो नहीं माने।' ऐसे में विराट के बयान के बाद सौरव गांगुली सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं और कई पूर्व क्रिकेटर्स का कहना है इसपर गांगुली को सफाई देनी चाहिए।

Advertisement

इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर रितेंदर सिंह सोढ़ी ने इस पर रिएक्ट किया है। इंडिया न्यूज़ पर बातचीत के दौरान रितेंदर सिंह सोढ़ी ने कहा, 'यह एक आश्चर्यजनक बात है। दादा, जो बोर्ड अध्यक्ष हैं, कह रहे हैं कि उन्होंने कप्तानी नहीं छोड़ने के लिए कहा था और विराट कह रहे हैं कि ऐसी कोई बात नहीं हुई थी। तो 'खिचड़ी सी पाक गई है' कि आखिर हुआ क्या था।' 

रितेंदर सिंह सोढ़ी ने आगे कहा, ' मैंने जितना क्रिकेट दादा के साथ खेला है, वह ईमानदारी को परिभाषित करते हैं। वह एक चैंपियन हैं , इसलिए अगर वह ऐसा कह रहे हैं, तो उन्होंने जरूर कहा होगा। हालांकि जो अटकलें लग रही हैं, यह तो वक्त ही बताएगा क्योंकि विराट इसे बेहतर जानते हैं।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार