आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के लिए रिप्लेसमेंट की अंतिम सूची शनिवार को जारी हुई जिसमें दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चेलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी-अपनी टीमों में बदलाव किया। कुछ रिप्लेसमेंट की घोषणा पहले ही की जा चुकी है जबकि कुछ को टूर्नामेंट के फिर से शुरू होने से एक दिन पहले नामित किया गया।

Advertisement

दिल्ली ने क्रिस वोक्स की जगह बेन ड्वारशुइस को शामिल किया है। फ्रेंचाइजी ने इसके अलावा तेज गेंदबाज एम सिद्धार्थ की जगह कुलवंत खेजरोलिया को लिया।

रिप्लेसमेंट की सूची इस प्रकार है :

दिल्ली कैपिटल्स : एम सिद्धार्थ की जगह कुलवंत खेजरोलिया, क्रिस वोक्स की जगह बेन ड्वारशुइस

मुंबई इंडियंस : मोहसिन खान की जगह रूश कलारिया

पंजाब किंग्स : रिले मेरेदिथ की जगह नाथन एलिस, झाई रिचर्डसन की जगह आदिल राशिद, डेविड मलान की जगह एडन मारक्रम

राजस्थान रॉयल्स : एंड्रयू टाई की जगह तबरेज शम्सी, जोफ्रा आर्चर की जगर ग्लेन फिलिप्स, बेन स्टोक्स की जगह ओशाने थॉमस, जोस बटलर की जगह एविन लुइस

रॉयल चेलेंजर्स बेंगलोर : एडम जम्पा की जगह वनिंदु हसारंगा, डेनियल सैम्स की जगह दुश्मंता चमीरा, केन रिचर्डसन की जगह जॉर्ज गारटोन, फिन एलेन की जगह टिम डेविड, वाशिंगटन सुंदर की जगह आकाश दीप

सनराइजर्स हैदराबाद : जॉनी बेयरस्टो की जगह शेरफाने रुदरफोर्ड।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार