श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज कुसल मेंडिस और जादुई स्पिनर वानिंदु हसरंगा इस समय लंका प्रीमियर लीग के 2023 संस्करण में अपनी-अपनी टीमों का नेतृत्व कर रहे हैं। हालांकि, हाल ही में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ हुआ जिससे ये दोनों काफी लाइमलाइट में आ गए हैं। लंका प्रीमियर लीग से जुड़ी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई जिसमें सभी कप्तान मौजूद थे और तभी एक मजेदार घटना घटित हुई।

Advertisement

मौजूदा लंका प्रीमियर लीग सीजन में वानिंदु हसरंगा सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नजर आ रहे हैं। वो ना सिर्फ गेंद से विकेट चटका रहे हैं बल्कि एलपीएल में बी-लव कैंडी के लिए निचले क्रम में महत्वपूर्ण रन भी बना रहे हैं। अपने पिछले दो मैचों में, हसरंगा ने दो अर्द्धशतक बनाए हैं और दोनों ही पारियों में उनका स्ट्राइक रेट 230 से ऊपर का रहा है। जाफना किंग्स के खिलाफ मैच में, हसरंगा ने खुद प्रमोट करते हुए नंबर 3 पर बल्लेबाजी की। इस दौरान उन्होंने 52(22) रनों की शानदार पारी खेली और केवल 13 ओवर में अपनी टीम को जीत दिला दी।

Advertisement

इस दौरान उन्होंने पहली पारी में तीन महत्वपूर्ण विकेट भी लिए। इस मैच के बारे में बात करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि क्या वो अपनी राष्ट्रीय टीम श्रीलंका के लिए भी नंबर 3 पर बल्लेबाजी करना चाहेंगे। इस रिपोर्टर का ये सवाल सुनकर उनके बगल में बैठे कुसल मेंडिस की आंखें खुली की खुली रह गई। कुसल मेंडिस राष्ट्रीय टीम के नियमित शीर्ष क्रम के बल्लेबाज हैं और वानिंदु हसरंगा को उनके स्थान पर बल्लेबाजी करने के विचार से वे स्पष्ट रूप से हैरान थे।

हालांकि, ये एक मज़ेदार घटना थी और बाद दोनों खिलाड़ी खूब हंसे। अगर लंका प्रीमियर लीग की बात करें तो गॉल टाइटंस का नेतृत्व करने वाले कुसल मेंडिस का कप्तान के रूप में प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। उनकी टीम पांच में से तीन मैच हार चुकी है और प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई करने की संभावना फिलहाल बहुत कम है। दूसरी ओर, हसरंगा की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर है। दोनों खिलाड़ी श्रीलंकाई टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और इस साल के अंत में होने वाले वर्ल्ड कप में लंकाई टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार