Wriddhiman Saha Controversy: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋद्धिमान साहा को इंटरव्यू के लिए धमकाने वाले पत्रकार बोरिया मजूमदार पर बीसीसीआई सख्त रूख अपनाने के मूड में नज़र आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसी खबरें सामने आ रही है कि ऋद्धिमान साहा केस में अब बीसीसीआई एक्शन में आकर दोषी पत्रकार बोरिया मजूमदार पर 2 साल का बैन लगा सकती है। 

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीसीसीआई के एक अधिकारी ने संडे एक्सप्रेस को जानकारी देते हुए कहा कि, 'हम सभी स्टेट के क्रिकेट संघों को सूचित करेंगे कि वह बोरिया को अपने स्टेडियम के अंदर प्रवेश ना करने दें। उन्हें घरेलू मैच कवर करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसी के साथ हम आईसीसी को भी उन्हें ब्लैकलिस्ट करने के लिए कहेंगे। हम खिलाड़ियों को उनके साथ बात करने से मना कर देंगे।' 

Advertisement

बता दें कि ऋद्धिमान साहा और बोरिया मजूमदार विवाद इस साल फरवरी के महीने में हुआ था। उस दौरान बीसीसीआई ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 और टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया था, जिसमें साहा का नाम शामिल नहीं था। यहीं कारण था जिस वज़ह से बोरिया मजूमदार ने इस विकेटकीपर बल्लेबाज़ को व्हाट्सएप पर मैसेज करते हुए इंटरव्यू देने की बात कही थी, लेकिन साहा ने उनके मैसेज का रिप्लाई नहीं किया जिसके बाद गुस्से में इस पत्रकार ने भारतीय खिलाड़ी को धमकी दे डाली।

इन सब घटना के बाद ऋद्धिमान साहा ने पूरी दुनिया के सामने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए चैट के स्क्रीन शॉट शेयर कर दिए थे, जिसके बाद यह मामला बीसीसीआई की नज़रों में आया। गौरतलब है कि साहा के स्क्रीन शॉट शेयर करने के बाद बोरिया मजूमदार खुद सामने आए थे और इस मामले पर अपनी बात रखी थी। वहीं दूसरी तरफ विश्वभर से ऋद्धिमान साहा को उनके साथी खिलाड़ियों का सपोर्ट मिला था।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार