टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ भारतीय सीनियर टीम के हेड कोच बनने के लिए सहमत हो गए हैं। इन खबरों के सामने आने के बाद कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि द्रविड़ को टीम इंडिया का हेड कोच बनने के लिए कुछ हद तक मजबूर किया गया था।

Advertisement

बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों में से किसी ने उन्हें बताया कि NCA के प्रमुख होने के लिए उन्हें अभी जो पारिश्रमिक दिया गया है वह आगे संभव नहीं है। बोर्ड ने राहुल द्रविड़ से कहा है कि अगर वह भारतीय क्रिकेट के साथ काम करना जारी रखना चाहते हैं, तो टीम इंडिया के हेड कोच की नौकरी लेना ही उनके पास एकमात्र विकल्प है।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो आईपीएल 2021 के फाइनल के दौरान ही बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह और कोषाध्यक्ष अरुण धूमल के साथ राहुल द्रविड़ की लंबी चर्चा हुई थी। इस दौरान ही उन्हें सूचित किया गया कि वह समान वेतन के साथ NCA प्रमुख पद पर बने नहीं रह सकते हैं।

बता दें कि राहुल द्रविड़ को पिछले महीने एनसीए प्रमुख के रूप में फिर से नियुक्त किया गया था। लेकिन, बीसीसीआई को भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने के लिए एक मजबूत उम्मीदवार की जरूरत थी। ऐसे में राहुल द्रविड़ से बेहतर विकल्प मिलना तकरीबन नामुमकिन था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार