12 मई, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। आईपीएल 2018 के 45वें मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स का मुकाबला आरसीबी की टीम से होने वाला है। दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के लिए यह मैच जीतना टूर्नामेंट में अपनी प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है तो वहीं दूसरी और आऱसीबी की टीम के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद को जिंदा रखने के लिए यह मैच जीतना बेहद अहम है।
ऐसे में इस अहम मैच से पहले आरसीबी के लिए एक बुरी खबर आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो कोहली का दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मैच में उतरने पर संदेह है।
खबर की मानें तो कोहली की तबीयत ठीक नहीं है जिसके कारण शायद विराट कोहली आजका मैच नहीं खेलें। अगर ऐसा हुआ तो इस अहम मैच में कप्तानी एबी डीविलियर्स करेगें।
गौरतलब है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए प्लेऑफ में पहुंचने के लिए हर मैच को जीतना बेहद जरूरी है।