17 जुलाई, नई दिल्ली (CRICETNMORE)। इस समय जब भारत के टेस्ट टीम के कप्तान वेस्टइंडीज में टेस्ट सीरीज के तैयारियों में लगे हैं तो वहीं भारत में कोहली के फैन्स के लिए एक बड़ी खबर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। सभी जानते हैं कि विराट कोहली फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से प्यार करते हैं और उनसे भविष्य में शादी रचाना चाहते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा पुराना वीडियो वायरल हुआ है जिसमें कोहली ने अपने मनपसंद अभिनेत्री का खुलासा किया है। टेस्ट क्रिकेट में भारतीय कप्तान के तौर पर कोहली का प्रदर्शन कैसा रहा है ?

Advertisement

अपने बयान में कोहली ये कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि वो जेनेलिया डिसूज़ा के साथ क्रिकेट खेलना पसंद करेंगे। उन्होंने जेनेलिया डिसूज़ा के बारे में कहा कि वो बेहद ही क्यूट है। भविष्य में यदि मुझे किसी अभिनेत्री के साथ क्रिकेट खेलना हो तो वो जेनेलिया डिसूज़ा होंगी।

Advertisement

इसके अलावा कोहली ने ये भी कहा है कि अपने लाइफ में वो एक बार बलाइंड डेट पर भी गए हैं लेकिन दुर्भाग्य से वह डेट केवल 5 मिनट का ही रहा था। आपको बता दें कि यह वीडियो काफी पुराना है। जिस वक्त कोहली नए- नए टीम इंडिया में आए थे और अपनी परफॉर्मेंस से कई लड़कियों के दिल में राज कर रहे थे।

अब जब कोहली का यह वीडियो सामने आया है तो कोहली के फैन्स इस पुराने वीडियो का काफी मजा ले रहे हैं। इस वीडियो में कोहली ने कई और बात का खुलासा किया है। यहां देखिए वो वीडियो जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार