गुजरात टाइटंस के युवा स्टार बल्लेबाज साईं सुदर्शन ने IPL 2026 में शानदार फॉर्म जारी रखते हुए लगातार पांचवां अर्धशतक जड़ दिया। इसके साथ ही वह IPL इतिहास में लगातार पांच मैचों में फिफ्टी लगाने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

Advertisement

आईपीएल 2026 का 66वां मुकाबला गुरुवार (21 मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस को साईं सुदर्शन ने शुभमन गिल के साथ मिलकर धमाकेदार शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए सिर्फ 74 गेंदों में 125 रन जोड़े। कप्तान शुभमन गिल ने 37 गेंदों में 64 रन ठोके, वहीं दूसरी तरफ साईं सुदर्शन ने एक छोर संभाले रखा और शानदार बल्लेबाजी करते हुए लगातार रन बटोरे। उन्होंने जोस बटलर के साथ दूसरे विकेट के लिए भी 37 गेंदों में 82 रन की तेज साझेदारी की और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। साईं ने 53 गेंदों में 84 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।

इस शानदार पारी के साथ साईं सुदर्शन ने इतिहास रच दिया। वह IPL में लगातार पांच मैचों में अर्धशतक लगाने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ वीरेंद्र सहवाग ने किया था। सहवाग ने साल 2012 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए लगातार पांच मुकाबलों में फिफ्टी जड़ी थी।

वहीं कुल मिलाकर IPL इतिहास में कुल चार बल्लेबाज ही लगातार पांच अर्धशतक लगाने में सफल हुए हैं। इस लिस्ट में साईं सुदर्शन के अलावा वीरेंद्र सहवाग, जोस बटलर और डेविड वॉर्नर का नाम शामिल है।

IPL में लगातार पांच अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज:

  1. वीरेंद्र सहवाग – दिल्ली कैपिटल्स (2012)
  2. जोस बटलर – राजस्थान रॉयल्स (2018)
  3. डेविड वॉर्नर – सनराइजर्स हैदराबाद (2019)
  4. साईं सुदर्शन – गुजरात टाइटंस (2026)
Advertisement

गौरतलब है कि साईं सुदर्शन का बल्ला इस सीजन जमकर बोल रहा है। यह युवा बल्लेबाज अब तक 14 मैचों में 49.07 की शानदार औसत और 157.92 के स्ट्राइक रेट से 638 रन बना चुका है। इसी मुकाबले के दौरान उन्होंने ऑरेंज कैप भी अपने नाम कर ली।

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो शुभमन गिल और साईं सुदर्शन के अलावा जोस बटलर ने भी विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में नाबाद 57 रन बनाए। इन शानदार पारियों की बदौलत गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 229 रन का विशाल लक्ष्य रखा।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार