ICC Women’s Cricket World Cup 2025 Revised Schedule: आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 के पांच मुकाबले नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाएंगे। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने शुक्रवार (22 अगस्त) को इसकी घोषणा की। पहले यह मुकाबले बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने थे। 

Advertisement

शेड्यूल में यह बदलाव इसलिए किया गया है क्योंकि कर्नाटक राज्य संघ मैचों की मेजबानी के लिए कर्नाटक राज्य सरकार से अनुमति प्राप्त करने में विफल रहा। बता दें कि आरसीबी की आईपीएल खिताब जीत के जश्न में हुई भगदड़ की दुखद घटना के चलते चिन्नास्वामी स्टेडियम की वर्ल्ड कप मुकाबलों की मेजबाना पर संशय बना हुआ था। 

Advertisement

डीवाई पाटिल स्टेडियम तीन लीग मैचों, एक सेमीफाइनल और संभवतः फाइनल की मेजबानी करेगा। नॉकआउट वाले मुकाबलों में अगर पाकिस्तान पहुंचता है तो वह कोलंबों में खेले जाएंगे। नवीं मुंबई वर्ल्ड कप के लिए चुने गए पांच वेन्यू में से एक हैं, उसके अलावा  गुवाहाटी में एसीए स्टेडियम, विजाग में एसीए-वीडीसीए स्टेडियम, इंदौर में होलकर स्टेडियम और कोलंबो में आर प्रेमदासा स्टेडियम में इस मेगा टूर्नामेंट के मुकाबले खेले जाएंगे। 

वहीं भारत और श्रीलंका के बीच 30 सितंबर को होने वाला वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला अब चिन्नास्वामी स्टेडियम की जगह गुवाहटी में होगा। इसके अलावा 3 अक्टूबर को इंग्लैंड औऱ साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले मुकाबले को भी गुवाहटी शिफ्ट कर दिया गया है। टूर्नामेंट के पहले दो मैच गुवाहाटी में शिफ्ट होने के परिणामस्वरूप, 20 अक्टूबर को श्रीलंका बनाम बांग्लादेश और 23 अक्टूबर को भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच को नवी मुंबई में शिफ्ट कर दिया गया है।

न्यूजीलैंड-बांग्लादेश के बीत 10 अक्टूबर को विजाग में होने वाला मुकाबला अब गुवाहटी में होगा। वहीं विजाग के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में 26 अक्टूबर को न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टक्कर होगी। 

लीग स्टेज में टॉप 4 में रहने वाली टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। पहले स्थान पर रहने वाली टीम चौथे स्थान पर और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम तीसरे स्थान पर होगी। यह टूर्नामेंट 30 सितंबर से 2 नवंबर तक खेला जाएगा।

Advertisement

आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 का पूरा शेड्यूल

मंगलवार, 30 सितंबर: भारत बनाम श्रीलंका - गुवाहाटी

बुधवार, 1 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूज़ीलैंड - इंदौर

Advertisement

गुरुवार, 2 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान - कोलंबो

शुक्रवार, 3 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका - गुवाहाटी

शनिवार, 4 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका - कोलंबो

Advertisement

रविवार, 5 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान - कोलंबो

सोमवार, 6 अक्टूबर: न्यूज़ीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका - इंदौर

मंगलवार, 7 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश - गुवाहाटी

Advertisement

बुधवार, 8 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान - कोलंबो

गुरुवार, 9 अक्टूबर: भारत बनाम साउथ अफ्रीका - विशाखापट्टनम

शुक्रवार, 10 अक्टूबर: न्यूज़ीलैंड बनाम बांग्लादेश - गुवाहाटी

Advertisement

शनिवार, 11 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका - कोलंबो

रविवार, 12 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - विशाखापट्टनम

सोमवार, 13 अक्टूबर: साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश - विशाखापट्टनम

Advertisement

मंगलवार, 14 अक्टूबर: न्यूज़ीलैंड बनाम श्रीलंका - कोलंबो

बुधवार, 15 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान - कोलंबो

गुरुवार 16 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश - विशाखापट्टनम

Advertisement

शुक्रवार 17 अक्टूबर: साउथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका - कोलंबो

शनिवार 18 अक्टूबर: न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान - कोलंबो

रविवार 19 अक्टूबर: भारत बनाम इंग्लैंड - इंदौर

Advertisement

सोमवार 20 अक्टूबर: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश - नवी मुंबई

मंगलवार 21 अक्टूबर: साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान - कोलंबो

बुधवार 22 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड - इंदौर

Advertisement

गुरुवार 23 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूज़ीलैंड - नवी मुंबई

शुक्रवार 24 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका - कोलंबो

शनिवार 25 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका - इंदौर

Advertisement

रविवार 26 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम न्यूज़ीलैंड - विशाखापट्टनम

रविवार 26 अक्टूबर: भारत बनाम बांग्लादेश - नवी मुंबई

बुधवार 29 अक्टूबर: सेमीफाइनल 1 - गुवाहाटी/कोलंबो

Advertisement

गुरुवार 30 अक्टूबर: सेमीफाइनल 2 - नवी मुंबई

Also Read: LIVE Cricket Score

रविवार 2 नवंबर: फाइनल - कोलंबो/नवी मुंबई

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार