इस समय दुनियाभर के क्रिकेट फैंस का फोकस आईपीएल पर है लेकिन आईपीएल से परे इंग्लैंड में खेले गए एक क्लब मैच में एक ऐसा रिकॉर्ड बन गया जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। ये एक ऐसा रिकॉर्ड है जो कोई भी टीम कभी भी तोड़ना नहीं चाहेगी। मिडलसेक्स लीग मैच में रिचमंड की चौथी एकादश टीम शनिवार को 427 रनों का पीछा करते हुए कुल दो रन पर ऑलआउट हो गई जिसमें से केवल एक रन बल्ले से आया जबकि एक रन वाइड का था।

Advertisement

427 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए, रिचमंड के बल्लेबाज़ मात्र 5.4 ओवर तक क्रीज़ पर टिके रहे। इससे पहले नॉर्थ लंदन क्रिकेट क्लब ने मिडिलसेक्स काउंटी लीग के मैच में रिचमंड के गेंदबाज़ी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दीं। रिचमंड द्वारा टॉस जीतने के बाद निर्धारित 45 ओवरों में 426-6 का विशाल स्कोर बनाया गया।

Advertisement

इसके बाद रिचमंड के बल्लेबाजों से भी तगड़े जवाब की उम्मीद थी लेकिन उनकी बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। रिचमंड के दस बल्लेबाज़ों में से आठ बिना स्कोरर को परेशान किए पवेलियन लौट गए यानि कि 8 बल्लेबाज़ शून्य पर आउट हो गए। जबकि जो दो रन टीम ने बनाए उसमें से एक रन बल्ले से निकला जबकि दूसरा रन वाइड डिलीवरी के कारण आया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

सोशल मीडिया पर भी इस मैच का स्कोरकार्ड शेयर किया जा रहा है और रिचमंड की टीम का काफी मज़ाक भी उड़ाया जा रहा है। हालांकि, ये पहली बार नहीं है कि किसी टीम ने क्रिकेट फील्ड पर इतना खराब प्रदर्शन किया है। कई बार ऐसा देखा जा चुका है कि बड़े स्कोर का पीछा करते हुए टीमें दबाव में बिखर गई और शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। ये मैच भी कुछ ऐसा ही था।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार