दिल्ली कैपिटल्स (DC) के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मिली हार का दोष पावरप्ले में हुई खराब बल्लेबाजी को दिया है। दिल्ली ने जहां पहले छह ओवर में एक विकेट पर 38 रन बनाए तो वहीं केकेआर की टीम ने पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 51 रन बनाए। दिल्ली ने कोलकाता को जीत के लिए 136 रन का लक्ष्य दिया था जिसे केकेआर ने एक गेंद शेष रहते तीन विकेट से हासिल किया और फाइनल में जगह बनाई।

Advertisement

पोंटिंग ने मार्कस स्टोइनिस को ऊपरी क्रम में भेजने के फैसले का बचाव किया। उन्होंने कहा, "हमने इस बारे में काफी सोचा कि स्टोइनिस का हमारे लिए बल्लेबाजी क्रम कहां होगा। मेरा मतलब है, जैसा कि हम सभी जानते हैं, वह हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण लगभग तीन सप्ताह तक बाहर रहे इसलिए उन्होंने कोई क्रिकेट नहीं खेला था। हम उन्हें इस मैच के लिए टीम में वापस लाना चाहते थे क्योंकि हम जानते थे कि वह शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर डेथ पर बल्लेबाजी कर सकते हैं।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "हम इस मैच में हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की और पावरप्ले में ज्यादा रन नहीं बनाए। अपनी बल्लेबाजी के मध्य में हमने लगातार विकेट गंवाए। अगर अंत में शेमरॉन हेत्मायेर और श्रेयस अय्यर नहीं होते हम 130 के आसपास होते। हमने जिस तरह अंत किया उससे निराशा हुई।"

कोच ने साथ ही कप्तान ऋषभ पंत के एनरिच नॉत्र्जे को पहले 10 ओवर में सिर्फ एक ओवर कराने के फैसले का बचाव किया।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार