IPL 2021: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ अपने करियर में पहली बार दिल्ली फ्रैंचाइज़ी के लिए खेलने को तैयार हैं। दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन से पहले टीम में स्टीव स्मिथ की बल्लेबाजी की स्थिति की पुष्टि की है। 

Advertisement

एक वेब पोर्टल से बातचीत के दौरान रिकी पोंटिंग ने कहा, 'मुझे लगता है कि स्टीव स्मिथ इस साल शानदार प्रदर्शन करने के लिए बेताब होंगे। अगर उन्हें हमारी टीम में खेलने का अवसर मिलता है तो मुझे लगता है कि वह टॉप तीन में से कहीं पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। यदि उन्हें अवसर मिलता है, तो मुझे यकीन है कि वह काफी शानदार प्रदर्शन करेंगे।

Advertisement

पोंटिंग ने आगे कहा, 'मैंने हाल ही में जब उनसे बातचीत की है वह बहुत, बहुत उत्सुक है कि वह यहां आएं और अच्छा प्रदर्शन करें। जाहिर है, इसका दूसरा पक्ष अगले साल फिर से आईपीएल के लिए होने वाली नीलामी है, इसलिए अगर वह इस साल आईपीएल में अच्छा करते हैं तो मुझे यकीन है कि आने वाले सीजन के लिए उनकी कीमत बढ़ने वाली है।'

बता दें कि आईपीएल 2021 का आगाज 9 अप्रैल से हो रहा है। पहला मैच रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस और विराट कोहली की टीम आरसीबी के बीच है। दिल्ली कैपिटल्स को अपना पहला मुकाबला ऋषभ पंत की कप्तानी में चैन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 10 अप्रैल को खेलना है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार