ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने विराट कोहली को लेकर कुछ ऐसा कहा है जिसने ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। दरअसल, आईपीएल 2023 के तुरंत बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल खेला जाना है और इस महामुकाबले से पहले विराट कोहली पूरे रंग में लौट आए हैं।

Advertisement

पोंटिंग ने ताजा इंटरव्यू में खुलासा किया है कि दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के बीच हुए आईपीएल मैच के दौरान उन्होंने विराट से पूछा था कि वो अब बल्लेबाजी को लेकर कैसा महसूस कर रहे हैं तो उन्होंने कहा था कि उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है कि वो अपने बेस्ट पर वापस आ गए हैं। अब यही कारण है कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को लगता है कि विराट कोहली का विकेट ऑस्ट्रेलिया के लिए बहुत बड़ा विकेट होगा।

Advertisement

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले पोंटिंग ने बोलते हुए कहा, “मैंने लगभग एक महीने पहले विराट (कोहली) के साथ बात की थी। तब हमने (दिल्ली कैपिटल्स) उनके साथ बैंगलोर में खेला था और मेरी उनसे उनकी बल्लेबाजी के बारे में पूछा था। उनके करियर के बारे में अच्छी बातचीत हुई और उन्होंने मुझसे तब कहा कि उन्हें वास्तव में ऐसा लगता है कि वो लगभग अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर वापस आ गए हैं।'

उन्होंने आगे बोलते हुए कहा, "आपने शायद कल रात देखा (सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कोहली का शतक)। आप जानते हैं, उनका आईपीएल बहुत अच्छा रहा है और मुझे यकीन है कि वो प्राइज विकेट होगा, जिसे सभी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी देख रहे हैं। जो भारतीय खिलाड़ी यहां आईपीएल में खेल रहे हैं वो केवल आईपीएल के बारे में ही नहीं सोच रहे होंगे। वो ये भी सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें टेस्ट मैच में गेंदबाजी करने की भी प्रैक्टिस हो जाए।”

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार