लंदन, 19 अगस्त | ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉटिंग ने कहा कि इंग्लैंड के तेज गेंदबाद जाफ्रा आर्चर की गेंदबाजी ने उन्हें 2005 एशेज सीरीज की याद दिला दी। उस एशेज सीरीज में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टीव हारमिसन ने दमदार गेंदबाजी की थी और पॉटिंग, मैथ्यू हेडन, जस्टिन लैंगर को चोटिल कर दिया था। 

Advertisement

पॉटिंग ने 'क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया' की वेबसाइट को बताया, "वह सुबह बहुत खतरनाक थी और कल कुछ पुरानी यादें ताजा हो गई। मुझे याद है जब मुझे गेंद लगी तब माइकल वॉन ने अपने खिलाड़ियों से कहा कि कोई भी पॉटिंग के पास जाकर उसका हाल नहीं पूछेगा। मेरे लिए यह सही था क्योंकि मैं भी उन्हें अपने से दूर रहने के लिए कहता।"

Advertisement

शनिवार को लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान आर्चर की गेंद स्टीव स्मिथ को लगी जिससे वह थोड़ी देर के लिए मैदान से बाहर गए। हालांकि, वह वापस बल्लेबाजी करने आए और कुल 92 रनों की पारी खेली। 

पॉटिंग ने कहा, "मैं नहीं समझता कि यह स्पेल सीरीज का रुख तय करेगी। उन्होंने फिर से 92 रन बनाए, मुझे पता था कि वह 70 के करीब रन बनाएंगे और अगर अब गेंदबाज स्मिथ पर ज्यादा अटैक करेंगे तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा।"

पॉटिंग ने कहा, "आर्चर हालांकि, स्मिथ को आउट नहीं कर पाए। स्मिथ ने अपना विकेट नहीं गंवाया और उनका समाना किया। मैं मान रहा हूं उनके गले पर लगी चोट ठीक है और वह दूसरी पारी में फिर से अच्छी बल्लेबाजी करेंगे। उन्हें कोई डर नहीं होगा क्योंकि आप हर रोज यही करते हैं। आप नेट में गेंदबाजों का सामना करते हैं और आपको हमेशा चोट लगी रहती है, लेकिन कोई भी चीज आपकी मानसिकता को नहीं बदलती है।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार