इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में शुभमन गिल की कप्तानी देखकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग काफी नाखुश दिखे। उनका मानना है कि शुभमन को अंशुल कम्बोज को नई गेंद नहीं देनी चाहिए थी। रिकी पोंटिंग ने शुभमन गिल की रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि खासकर गेंदबाजी विकल्पों और फील्ड प्लेसमेंट में शुभमन ने काफी गलतियां की।

Advertisement

भारत के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड के शीर्ष क्रम ने भारतीय आक्रमण पर दबदबा बनाते हुए शानदार शुरुआत की। बेन डकेट ने 94 और जैक क्रॉली ने 84 रन बनाए और दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 2 विकेट खोकर 225 रन बना लिए हैं और वो भारत की पहली पारी के स्कोर से सिर्फ 133 रन दूर हैं। ऐसे में पोंटिंग का मानना है कि भारतीय कप्तान ने कुछ अहम रणनीतिक फैसले लेने में चूक की जिससे इंग्लैंड को बढ़त मिल गई।

Advertisement

स्काई स्पोर्ट्स पर बात करते हुए, पोंटिंग ने कहा, "मुझे लगता है कि वो रणनीतिक रूप से भी चूक गए। कम्बोज को नई गेंद नहीं लेनी चाहिए थी। मुझे ये बात शुरू से ही पसंद नहीं आई। डकेट के पहले छह में से पांच चौके स्क्वायर लेग के पीछे थे, इसलिए रणनीतिक रूप से वो गलत थे। मुझे लगता है कि बुमराह गलत छोर से गेंदबाजी कर रहे हैं। ज़्यादातर विकेट स्टैथम छोर से गिरे हैं और उन्होंने अपना ज़्यादातर काम एंडरसन छोर से गेंदबाजी करके किया है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

इस टेस्ट मैच में दो दिन का खेल हो जाने के बाद भारतीय टीम पिछड़ती हुई नजर आ रही है और अब फैंस की निगाहें तीसरे दिन पर टिकी हुई हैं। भारतीय टीम चाहेगी कि तीसरे दिन पहले सेशन में जल्दी से कुछ विकेट चटकाए जाएं और मैच में वापसी की जाए लेकिन अगर वो ऐसा करने में असफल रहते हैं तो भारत के हाथ से ना सिर्फ ये टेस्ट मैच निकल जाएगा बल्कि वो पांचवें टेस्ट से पहले सीरीज भी हार जाएंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार