आईपीएल 2023 के 19वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 23 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स की टीम ने 20 ओवरों में 228 रन बनाए थे लेकिन जब केकेआर की टीम 228 रनों का पीछा करने उतरी तो लगातार उनकी टीम विकेट गंवाती रही और नतीजा ये रहा कि नितिश राणा और रिंकू सिंह के शानदार अर्द्धशतकों के बावजूद केकेआर की टीम 23 रन पीछे रह गई।

Advertisement

इस मैच में एक बार फिर से रिंकू सिंह ने लड़ने का जज्बा दिखाया और आखिर तक केकेआर के लिए वो लड़ते रहे। इस मैच के आखिरी ओवर में केकेआर को जीत के लिए 32 रन चाहिए थे और रिंकू सिंह भी क्रीज पर मौजूद थे लेकिन हर कोई जानता है कि जो कारनामा रिंकू ने गुजरात के खिलाफ किया था वो हर दिन नहीं होता है और बिल्कुल वैसा ही हुआ।

Advertisement

रिंकू तो अंत तक नाबाद रहे लेकिन केकेआर की हार हुई। हालांकि, इस हार में भी केकेआर के लिए कई सारे पॉजीटिव्स निकलकर सामने आए हैं। फिर चाहे वो कप्तान नितिश राणा का रन बनाना हो या फिर आंद्रे रसेल का बॉलिंग में विकेट चटकाना हो। रिंकू सिंह की तो बात ही क्या करनी क्योंकि ये खिलाड़ी तो एक अलग ही प्लैनेट पर खेल रहा है।

इस मैच में भी रिंकू ने 31 गेंदों में नाबाद 58 रन बनाए और उनके बल्ले से इस मैच में भी 4 चौके और 4 छक्के देखने को मिले। रिंकू इस समय शानदार फॉर्म में हैं लेकिन अगर केकेआर को उनकी इस शानदार फॉर्म का फायदा उठाना है तो बाकी खिलाड़ियों को भी लगातार प्रदर्शन करना होगा। अगर आने वाले मैचों में ऐसा नहीं हुआ तो केकेआर को लेने के देने भी पड़ सकते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार