आईपीएल 2023 के 19वें मैच में बेशक कोलकाता नाइट राइडर्स को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन इस मैच में भी रिंकू सिंह की पारी ने फैंस का दिल जीत लिया। 228 रनों का पीछा करते हुए केकेआर की टीम 20 ओवरों में 205 रन ही बना सकी। रिंकू सिंह इस मैच में आखिर तक लड़ते रहे लेकिन उनकी नाबाद 58 रनों की पारी भी केकेआर को जीत नहीं दिला पाई। रिंकू ने 31 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से तूफानी 58 रन बनाए थे।

Advertisement

हालांकि, रिंकू सिंह की इस पारी के बाद पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग का एक बयान काफी सुर्खियां बटोर रहा है। गुजरात के खिलाफ करिश्मा करने वाले रिंकू को लेकर सहवाग ने कहा है कि जैसे रिंकू ने यश दयाल के एक ओवर में 5 छक्के मारे थे वैसा वो दोबारा कभी नहीं कर पाएंगे। इतना ही नहीं सहवाग ने ये भी कहा कि अगर यश दयाल की जगह अल्जारी जोसेफ या कोई और बॉलर होता तो रिंकू 5 छक्के ना मार पाते।

Advertisement

सहवाग ने कहा, “केकेआर टीम में एक विश्वास है कि रिंकू सिंह जब तक है तब तक वो मैच जीत सकते हैं। जब एमएस धोनी ने खेल खत्म करना शुरू किया था, तो एक धारणा थी कि धोनी जब तक क्रीज पर होंगे वो टीम को मैच जिता देंगे। 90 के दशक में ऐसा होता था कि अगर तेंदुलकर होते तो मैच जीता जा सकता था, नहीं तो नहीं। अब यही बात केकेआर और रिंकू सिंह के साथ है। इससे पहले उनके लिए आंद्रे रसल ये काम करते थे।”

आगे बोलते हुए वीरू ने कहा, “क्रिकेट के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ है और रिंकू सिंह फिर कभी ऐसा नहीं कर पाएगा। ये रिकॉर्ड जो हुआ है, वो टूट सकता है, लेकिन रिंकू अपने जीवन में कभी भी 6 छक्के लगाकर उस रिकॉर्ड को तोड़ नहीं पाएंगे। आपको थोड़ी किस्मत की भी ज़रूरत है। अगर अल्जारी जोसेफ गेंदबाजी करते तो रिंकू को भी पता होता कि वो उन्हें हिट नहीं कर पाएंगे। लेकिन उन्होंने नेट्स में जीवन भर यश दयाल का सामना किया है। इसलिए रिंकू की मानसिकता सही थी और वो 5 छक्के लगा पाए।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार