लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान और विकेटकीपर ऋषभ पंत ने रविवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में SRH के खिलाफ मैच में शानदार विकेटकीपिंग करते हुए एक ऐसा कैच पकड़ा जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। SRH के बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन और हेनरिक क्लासेन पारी को फिर से संवारने की कोशिश कर रहे थे लेकिन तभी पंत ने अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करते हुए एक हाथ से शानदार कैच लपककर लिविंगस्टोन की पारी का अंत कर दिया।

Advertisement

पंत का ये कैच 8वें ओवर में देखने को मिला। लियाम लिविंगस्टोन ने बाउंड्री लगाने की कोशिश में दिग्वेश राठी की गेंद पर स्कूप शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन उनके बल्ले और गेंद का कनेक्शन अच्छे से नहीं हुआ और गेंद बल्ले का किनारा लेकर स्टंप के पास ही हवा में रही। पंत ये एंटिसिपेट कर रहे थे कि गेंद लेग स्टंप पर जाएगी लेकिन तभी पंत ने तुरंत डाइव लगाई और एक हाथ से कैच लपककर इंग्लिश खिलाड़ी को पवेलियन भेज दिया।

Advertisement

पंत के 'स्पाइडरमैन' जैसे रिफ़्लेक्स की वजह से लखनऊ सुपर जायंट्स घरेलू टीम पर और ज़्यादा दबाव बनाने में कामयाब रही। उनके इस शानदार कैच का वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं। 

इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है।

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट।

Also Read: LIVE Cricket Score

लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार