इंटरनेशनल क्रिकेट इंटरनेशनल (आईसीसी) ने मंगलवार को आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किए गए खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (Joe Root) और आयरलैंड के पॉल स्टर्लिग हैं को इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। 

Advertisement

पंत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में 97 रन की पारी और ब्रिस्बेन में नाबाद 89 रन की पारी के चलते इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किए गए है जबकि रूट ने श्रीलंका के खिलाफ 228 और 186 रन की पारी खेली थी। वहीं पॉल स्टर्लिग ने अफगानिस्तान और यूएई के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। 

Advertisement

महिलाओं में पाकिस्तान की डियाना बैग और साउथ अफ्रीका की शबनिम इस्माइल हैं। बैग ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे और दो टी20 मैचों में नौ विकेट लिए हैं जबकि इस्माइल ने अपनी टीम की तरफ से सात विकेट चटकाए हैं।

तीसरा नाम साउथ अफ्रीका की ऑलराउंडर मरिजाने कैप का है, जिन्होंने 110.57 के स्ट्राइक रेट से 115 रन बनाए और तीन विकेट भी पाकिस्तान के खिलाफ चटकाए हैं।

आईसीसी ने पूरे साल हर प्रारूप में शानदार प्रदर्शन करने वाले महिला और पुरूष क्रिकेटरों के प्रदर्शन को एक नई पहचान देने के लिए आईसीसी प्लेयर आफ द मंथ अवॉर्ड की शुरूआत करने की पिछले महीने शुरुआत की थी।

आईसीसी की पुरस्कार नॉमिनेट समिति हर वर्ग के लिए तीन नामांकन तय करेगी। विजेता की घोषणा महीने के दूसरे सोमवार को की जाएगी।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार