4 मई, नई दिल्ली। गुजरात लांयस के खिलाफ दिलेर दिल्ली को मिली शानदार जीत के हीरो रहे ऋषभ पंत ने आईपीएल में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत आईपीएल में अर्धशतक लगाने वाले दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं।
Advertisement
ऋषभ से पहले उनकी ही टीम के खिलाड़ी संजू सैमसन ने आईपीएल में सबसे कम उम्र में अर्धशतक जड़ा था। 2013 में सैमसन ने 18 वर्ष 169 दिन की उम्र में 50 रन बनाए थे जबकि ऋषभ ने 18 वर्ष 212 दिन की उम्र में अर्धशतक बनाया था।
Advertisement
गौरतलब है कि बीती रात गुजरात के खिलाफ ऋषभ ने 40 गेंद में 9 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 69 रन की पारी खेलकर दिल्ली की जीत की राह तैयार की थी। अपना पहला आईपीएल खेल रहे ऋषभ ने अब तक खेले गए तीन मैचों में 93 बनाए हैं।