ऋषभ पंत के कार एक्सिडेंट ने दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों को एक सदमा पहुंचाने का काम किया है। हालांकि, अच्छी खबर ये है कि ऋषभ पंत की सर्जरी सफलतापूर्व हो चुकी है और वो धीरे-धीरे रिकवरी शुरू कर रहे हैं। पंत के एक्सिडेंट का ये भी मतलब है कि वो आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए नहीं खेल पाएंगे लेकिन इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने एक ऐसा बयान दिया है जो पंत के फैंस को सुकून देगा।

Advertisement

भले ही पंत आईपीएल से बाहर हो गए हों और वो आगामी सीज़न में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए नहीं दिखेंगे लेकिन कोच रिकी पोंटिंग का कहना है कि अगर वो शारीरिक रूप से खेलने के लिए फिट नहीं हैं तो ठीक है लेकिन वो चाहते हैं कि भारतीय विकेटकीपर इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के दौरान डगआउट में उनके बगल में बैठे। ऐसे में आपको पंत आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के खेमे में दिख सकते हैं।

Advertisement

आईसीसी रिव्यू पर बातचीत के दौरान पोंटिंग ने कहा, "आप उन लोगों की (पंत जैसे खिलाड़ियों की) जगह नहीं ले सकते, ये बहुत साफ है। ऐसे खिलाड़ी पेड़ों पर नहीं उगते हैं, ये खिलाड़ी ऐसे ही होते हैं। हमें उनकी रिप्लेसमेंट के बारे में देखना होगा और हम पहले से ही इस बारे में देख रहे हैं। टीम में एक विकेटकीपर-बल्लेबाज की जगह है और खोज जारी है।"

आगे बोलते हुए पोंटिंग ने कहा, "अगर वो वास्तव में खेलने के लिए शारीरिक रूप से फिट नहीं है, तो भी हम उसे अपने आसपास रखना पसंद करेंगे। वो हमारे ग्रुप के चारों ओर लीडर की तरह है, कप्तान होने के नाते और उसका रवैया और उसकी प्यारी सी हंसी है जो हम सभी अपने आसपास चाहते हैं। हम उसे बहुत प्यार करते हैं। अगर वो सच में ट्रैवल करने और टीम के आसपास रहने में सक्षम है, तो मैं चाहता हूं कि वो सप्ताह के हर दिन मेरे पास डगआउट में बैठे। मैं निश्चित रूप से सुनिश्चित कर रहा हूं, मार्च के मध्य में जब हम आएंगे दिल्ली में एक साथ और हमारे शिविर शुरू करेंगे, तो अगर वो वहां रहने में सक्षम है, तो मैं उसे पूरे समय वहां चाहता हूं।"

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंत को जल्द ही छुट्टी मिल जाएगी जिसके बाद उनकी रिकवरी शुरू हो जाएगी, जिसमें 2-4 महीने तक का समय लग सकता है। पंत के सबसे बड़े समर्थकों में से एक पोंटिंग ने ये भी खुलासा किया है कि उन्होंने हाल ही में भारत के इस युवा खिलाड़ी के साथ बातचीत की और उन्हें उम्मीद है कि वो जल्द से जल्द एक्शन में लौट आएंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार