Rishabh Pant Record: भारतीय टीम इंग्लैंड के टूर पर है जहां वो 20 जून से लेकर 4 अगस्त तक पांच मैचों की टेस्ट सीरीज (ENG vs IND Test Series) खेलेगी। गौरतलब है कि इस दौरान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के पास भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का एक महारिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका होगा।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। ऋषभ पंत इंग्लिश टूर पर अपने बैट से धमाल मचाकर एमएम धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम कर सकते हैं जो कि है बतौर विदेशी विकेटकीपर इंग्लैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड।

Advertisement

सबसे पहले ये जान लीजिए कि ऋषभ पंत इंग्लैंड की धरती पर 17 इनिंग में 2 सेंचुरी और 2 हाफ सेंचुरी ठोकते हुए 32.70 की औसत से 556 रन बना चुके हैं। यहां से अगर अब वो मौजूदा दौरे की पांच मैचों की 10 इनिंग में 223 रन जोड़ते हैं तो वो महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़ते हुए इंग्लैंड में बतौर विदेशी विकेटकीपर सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। बता दें कि एमएस धोनी ने ये रिकॉर्ड इंग्लैंड की जमीन पर 23 इनिंग में 8 हाफ सेंचुरी की मदद से 778 रन बनाकर अपने नाम किया है।

इंग्लैंड में बतौर विदेशी विकेटकीपर टेस्ट में सबसे ज्यादा रन

महेंद्र सिंह धोनी (भारत) - 23 इनिंग 778 रन

रोड मार्श (ऑस्ट्रेलिया) - 35 इनिंग में 773 रन

Advertisement

जॉन वाइट (साउथ अफ्रीका) - 27 इनिंग में 684 रन

इयान हीली (ऑस्ट्रेलिया) - 24 इनिंग में 624 रन

जेफ़ डुजॉन (वेस्टइंडीज) - 20 इनिंग में 604 रन

Advertisement

फारूक इंजीनियर (भारत) - 17 मैचों में 563 रन

ऋषभ पंत (भारत) - 17 मैचों में 556

गौरतलब है कि रोहित शर्मा टेस्ट इंटरनेशनल से रिटायरमेंट ले चुके हैं जिसके बाद शुभमन गिल को नया टेस्ट कैप्टन और ऋषभ पंत को नया वाइस कैप्टन चुना गया है। ऐसे में अब उन पर और अधिक जिम्मेदारी होगी। बात करें अगर पंत के टेस्ट रिकॉर्ड की तो उन्होंने देश के लिए 43 टेस्ट की 75 इनिंग में 6 सेंचुरी और 15 हाफ सेंचुरी ठोकते हुए 42.11 की औसत से 2948 रन बनाए हैं। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि वो इंग्लैंड टूर पर अपने बैट से धमाल मचाकर ऋषभ पंत का रिकॉर्ड और टीम इंडिया को जीत दिला पात हैं या नहीं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार